{"_id":"6a167ca3648312e60a03aee0","slug":"unnao-road-accident-passengers-said-we-were-asleep-it-felt-like-bomb-had-exploded-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में सात की मौत: सीटों के बीच फंसी थी लाशें, जो नीचे गिरा वो बच न पाया; एक का बायां पैर भी धड़ से हुआ अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सात की मौत: सीटों के बीच फंसी थी लाशें, जो नीचे गिरा वो बच न पाया; एक का बायां पैर भी धड़ से हुआ अलग
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक दरोगा और बंदी समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बस की सीटों के नीचे शव फंस गए।
विज्ञापन
1 of 13
Unnao road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास हुआ। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
लंबे सफर की थकान और भोर पहर का वक्त होने से बस में सवार सभी यात्री नींद में थे। यात्रियों ने सीट पर बैठकर सफर कर रहे घायल यात्रियों ने बताया कि नींद में थे तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई तो सभी चीख पड़े। इतना तेज झटका लगा कि संभलने का मौका नहीं मिला। ऊपर की बर्थ पर सो रहे यात्री और बैठकर सफर कर रहे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। जो बस में नीचे की तरफ फंसे वह जिंदा नहीं बच पाए।
2 of 13
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
दिल्ली से बलिया जा रहे ब्रजेश कुमार ने बताया कि तेज झटका लगने के बाद सभी यात्री एक-दूसरे पर गिरे और लगा किसी बस किसी गहरी खाई में फिसलती चली जा रही हो। बस की खिड़की का शीशा टूट जाने से वह किसी तरह बाहर निकल आया। इसी बीच शोर सुनकर एक्सप्रेसवे से निकल रहे कुछ वाहन चालकों ने रुक कर उनकी मदद की। कई लोगों को बाहर निकाला उनमें वह (ब्रजेश) भी शामिल है।
Trending Videos
3 of 13
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
हादसे में मृत विदेशी गुप्ता के साथ सफर कर रहीं उनकी पत्नी बिंद्रावती ने बताया कि वह काफी दिनों बाद गोरखपुर जा रहे थे। अगले महीने परिवार में एक शादी में भी शामिल होने था। बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह भी गहरी नींद में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
कुछ तेज झटके लगने और गिरने से के बाद मानो दिमाग की सोचने-समझने की शक्ति ही खत्म हो गई थी। कुछ लोगों ने निकाला,एंबुलेंस में थे तब पति के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है, बाद में पति की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
5 of 13
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
हल्की चोटें लगने से घायलों में बहराइच के शिवमंगल, गोरखपुर के राजकुमार, दिनेश आदि ने बताया कि वह बस में दाहिनी ओर की सीट पर बैठे थे और बस बाएं तरफ पलटी। अगर वह बाएं तरफ होते तो उनका भी जिंदा बचना बचना मुश्किल था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।