सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास, जय बाजपेई समेत 15 करीबियों ने बनवाए थे फर्जी शस्त्र लाइसेंस, होगी सीबीसीआईडी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 15 people including Jai Bajpai got make fake arms license
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। विकास दुबे, उसके पिता, भाई, बहू, जय बाजपेई समेत 15 करीबियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिए थे। इसके चलते जिलाधिकारी ने तत्कालीन तीन शस्त्र लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Vikas Dubey Case News: 15 people including Jai Bajpai got make fake arms license
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। दरअसल विकास दुबे, उसके भाई दीपक दुबे समेत उसके साथियों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके बावजूद उनके पास शस्त्र लाइसेंस थे। बिकरू कांड के बाद एसआईटी ने इसकी जांच की तो 15 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें फर्जी दस्तावेज लगाए थे।
Vikas Dubey Case News: 15 people including Jai Bajpai got make fake arms license
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
किसी ने आपराधिक इतिहास छिपाया तो किसी ने पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज फर्जी लगाए। पुलिस, प्रशासन उस समय तो मामला पकड़ नहीं पाए। अब जब एसआईटी ने प्रशासन को इस संबंध में पत्र भेजकर साक्ष्य दिए तो हड़कंप मच गया। फिलहाल डीआईजी को डीएम ने तीन शस्त्र लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की है। बाकी पर रिपोर्ट सीबीसीआईडी की जांच पूरी होने के बाद दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 15 people including Jai Bajpai got make fake arms license
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया फर्जीवाड़ा 
विकास दुबे, रामकुमार दुबे, अंजलि दुबे, दीपक, जय बाजपेई, विष्णुपाल उर्फ जिलेदार, अमित उर्फ छोटे बउवा, दिनेश कुमार, रवींद्र, अखिलेश, आशुतोष, अरविंद त्रिवेदी, कंचन त्रिवेदी (अरविंद की पत्नी) आदि।
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 15 people including Jai Bajpai got make fake arms license
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन लिपिकों पर होगी रिपोर्ट
एसआईटी की जांच में 2005 में कलक्ट्रेट में तैनात रहे सभी शस्त्र लिपिक जांच के घेरे में हैं। इनमें से तत्कालीन प्रमुख दोनों शस्त्र लिपिक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एक तत्कालीन सहायक शस्त्र लिपिक शैलेश त्रिवेदी वर्तमान में डीएम कोर्ट में पेशकार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed