सब्सक्राइब करें

Weather Update: 28 तक तपिश करेगी बेहाल, फिर आंधी-बूंदाबांदी की आशंका, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
सार

Weather Update: थार मरुस्थल से तप कर आई पछुवा ने लू के थपेड़े तेज किए। 39 साल बाद सुबह की नमी 31 फीसदी हुई। 

विज्ञापन
Weather: Scorching heat to cause distress until 28th, followed by a possibility of storms and light showers
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के थार मरुस्थल से तप कर आई पछुवा ने गुरुवार दोपहर आग बरसाई। दोपहर को लू के तेज थपेड़ों ने शहरियों को बेहाल कर दिया। शाम तक लू चलती रही। 39 साल बाद सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत घटकर 31 पर आ गया। इसके पहले वर्ष 1987 में 21 मई को सुबह की नमी का प्रतिशत 29 प्रतिशत रहा था। माहौल में 60 से 70 फीसदी नमी होनी जरूरी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई तक तपिश का यही हाल रहेगा। फिर आंधी-बूंदाबांदी का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। हवा में नमी की कमी के कारण लू अधिक तेज लगी।
Weather: Scorching heat to cause distress until 28th, followed by a possibility of storms and light showers
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में सुबह की नमी 24 प्रतिशत कम हुई है। दोपहर की नमी तीन दिन से लगातार 17 प्रतिशत पर बनी हुई। इस वजह से दोपहर में तपिश चरम पर पहुंच जा रही है।

Trending Videos
Weather: Scorching heat to cause distress until 28th, followed by a possibility of storms and light showers
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि हवाएं राजस्थान के थार मरुस्थल से गर्म होकर यहां आ रही हैं। इस वजह से इनमें नमी कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Scorching heat to cause distress until 28th, followed by a possibility of storms and light showers
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
28 मई तक गर्मी के इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान है। 30-31 मई को आंधी और बूंदाबांदी का अनुमान है। इससे मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
Weather: Scorching heat to cause distress until 28th, followed by a possibility of storms and light showers
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
बचाव
- तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें
- खूब पानी पीकर बाहर निकलें
- पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं
- सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें
- ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं
- मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed