{"_id":"6a0dfec5739bfe98c605231a","slug":"weather-update-the-sun-is-blazing-temperature-hits-44-c-in-kanpur-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सूरज उगल रहा आग, कानपुर में पारा @ 44 डिग्री, जानिए कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सूरज उगल रहा आग, कानपुर में पारा @ 44 डिग्री, जानिए कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 21 May 2026 12:10 AM IST
सार
Weather Update: कानपुर में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो लू और तेज होगी। रात में हवाएं गर्म हो गई हैं।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन बुधवार को सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र पर तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में माहौल में नमी घटकर 17 प्रतिशत पर आने के बाद लू के थपेड़े तेज हो गए। मौसम विभाग ने 24 मई तक लू को लेकर चेतावनी जारी की है।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में 22 मई तक लो प्रेशर बनने की संभावना है। सिस्टम के कारण मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं। इससे मानसून की संभावना जताई जा रही। अरब सागर के ऊपर हवाओं का पैटर्न बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
21 मई को दक्षिण-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे संगठित होकर 22 मई तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। अरब सागर में इस समय बनने वाले और अदन की खाड़ी की ओर बढ़ने वाले मौसम सिस्टम को दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जब ऐसे सिस्टम मजबूत होते हैं, तो ये पश्चिमी तट की ओर आने वाली भूमध्यरेखीय नमी वाली हवाओं को अपनी ओर खींच लेते हैं। इससे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप-केरल तट के आसपास बनने वाली मजबूत पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं। यही तेज पश्चिमी हवाएं मानसून के केरल पहुंचने के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बचाव
- तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें
- खूब पानी पीकर बाहर निकलें
- पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं
- सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें
- ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं
- मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें
- खूब पानी पीकर बाहर निकलें
- पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं
- सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें
- ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं
- मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।