{"_id":"59ecad344f1c1bc9678b6f99","slug":"when-the-of-three-months-started-her-modeling-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS:उम्र थी उसकी तीन माह जब बन गई थी वो मॉडल और अब कर रही है बड़े-बड़े कारनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS:उम्र थी उसकी तीन माह जब बन गई थी वो मॉडल और अब कर रही है बड़े-बड़े कारनाम
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
अद्वितीय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं..। यह कहावत बचपन से हर किसी ने कई बार सुनी होगी। बेटियां भी कहां पीछे हैं। इसका उदाहरण हैं कानपुर में त्रिवेणी नगर, कैंट में रहने वाली 17 वर्षीय अद्वितीय वर्मा। मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग करने वाली अद्वितीय इतनी छोटी सी ही उम्र में मॉडलिंग के क्षेत्र की जाना माना चेहरा बनती जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी कई साइट के लिए मॉडलिंग की। साथ ही एमटीवी इंडीज चैनल के साथ दो म्यूजिक वीडियो भी फिल्माए हैं। यही नहीं, वह कराटे चैम्पियन भी हैं। नेशनल लेवल कराटे प्रतियोगिता में वह कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
ट्राफी व बुके लेतीं अद्वितीय वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही शुरू हुआ करियर
अद्वितीय ने तीन महीने की उम्र म्रें बेस्ट बेबी मॉडल का खिताब जीता और वहां से ही शुरू हुआ उनका मॉडलिंग का करियर। चार साल की उम्र में उन्होंने बेस्ट किड मॉडल का खिताब जीता जिसमें अद्वितीय ने एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी केसाथ रैंप वाक किया था। 2011 में अद्वितीय नमस्ते इंडिया की ब्रांड अम्बैस्डर बनीं। तब वह दसवीं क्लास में पढ़ रहीं थीं। इसके पहले वह परफेक्ट मॉडल, प्रिंसेस अवार्ड जैसे कई खिताब जीत चुकीं थीं।

डेमो पिक
रियलिटी शो में लिया भाग
2014 में अद्वितीय ने कोलकाता में हुई मिस टीन इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें देश के सभी शहरों से 20 लड़के और 20 लड़कियां चुनी गई थीं, जिसमें अद्वितीय सेकेंड रनरअप रहीं थीं। यह शो जी न्यूज पर प्रसारित हुआ था जिसमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, अमन वर्मा, अशमित पटेल आदि बतौर जज शामिल हुए थे। इसके बाद 2015 में उन्होंने बजाज नोमार्क्स फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता जिसमें बैटमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल बतौर जज थीं। उसी साल अद्वितीय ने बिग मैजिक चैनल पर आने वाले रियलिटी शो दिखाओ अपना फ्रूटीपन में भाग लिया था जिसमें वह सेकेंड रनर अप रहीं थीं।

कराटे चैंपियन
अद्वितीय को मॉडलिंग के साथ-साथ कराटे का भी शौक है। ग्रीन बेल्ट अद्वितीय ने 2014 में आसाम में होने वाले नेशनल लेवल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। वहीं, 2015 में बिठूर और गुवाहाटी में आयोजित हूई कराटे प्रतियोगिता में भी उन्होंने गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीता। 2017 में भीमताल, उत्तराखंड में आयोजित हुए कराटे टूर्नामेंट में अद्वितीय ने गोल्ड मेडल जीता। वह कहती हैं कि यह सब उनकी मां के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं था। उनका सपना मिस इंडिया बनने का है।
प्रोफाइल
नाम- अद्वितीय वर्मा
स्कूल- सेठ आनंदराम जपुरिया स्कूल 2016-17 बैच
मां का नाम- रीटा वर्मा, ईवेंट मैनेजर
पिता का नाम- राजेश वर्मा, बिजनेसमैन
पता- त्रिवेणीनगर, कैंट