फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब योगी के मंत्री बोले 'जय श्री राम, बताइये क्या है काम' 

Mon, 17 Apr 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:54 AM IST
सार

-कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अमर उजाला जन संवाद में दिए जनता के सवालों के जवाब
-कहा रोजगार मिलेंगे, उद्योग-धंधों की राह आसान होगी
 

विज्ञापन
yogi adityanath minister says jai shri ram
भाजपा के मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, रेशम और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने रविवार को ‘अमर उजाला’ आफिस में जन संवाद कार्यक्रम में सीधे पब्लिक से बात की, उनके सवालों के जवाब दिए। कहा धैर्य रखें, सभी समस्याएं दूर होंगी। रोजगार मिलेंगे, उद्योग-धंधे करने की राह आसान होगी।

बातचीत के दौरान पब्लिक से अफसरों का फीड बैक भी लिया। कई बार लोगों से उल्टे सवाल दागे, अफसर सुनते हैं कि नहीं, समय से दफ्तर में बैठते हैं कि नहीं, पुलिस का मूवमेंट है या नहीं। पेश हैं लोगों के सवाल और कैबिनेट मंत्री के जवाब....

 

yogi adityanath minister says jai shri ram
लगातार बजता रहा फोन और मंत्री जी यूंम देते रहे जवाब - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
Q.आप का विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग के लिए क्या योजनाएं लेकर आया है? -श्रीकांत जरेरा गांव, हरदोई 
A.खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से गांव-गांव कुटीर, लघु उद्योग के जरिए धूपबत्ती, अगरबत्ती, मधुमक्खी पालन सहित अन्य उद्योगों को लगवाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


Q.बेरोजगारी कैसे रोकेंगे? बेरोजगारों के लिए कुछ करेंगे? फर्रुखाबाद के किसान बेहाल हैं।-सुधीर सिंह, फर्रुखाबाद
A.पहली बार आलू किसानों के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार छोटे-छोटे उद्योग लगाने के प्रयास कर रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके।


Q.खादी ग्रामोद्योग से कर्ज लेकर पैसा निकालते हैं तो छूट का पैसा नहीं आता?-दिलीप कुमार गोस्वामी, हरदोई
A.प्रमाण समेत 9 कालीदास मार्ग लखनऊ आइए। मंगल, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 9 से 11 बजे तक मिलता हूं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय है।


 
yogi adityanath minister says jai shri ram
सवालों पर मंत्री की प्रतिक्रिया देखने लायक थी - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
Q.खादी ग्रामोद्योग से कर्ज लेकर डेयरी का काम किया जा सकता है?-संतोष तिवारी, हरदोई
A.डेयरी के काम के लिए पशुपालन विभाग से संपर्क करें तो बेहतर होगा। पशुपालन विभाग आपकी हर मदद करेगा।


Q.हैंडमेड पेपर इंडस्ट्री बहुत छोटा धंधा है। फिर भी श्रम विभाग के अफसर छापे मारकर परेशान करते हैं। -सुहैल हाशमी, कालपी
A.देखिए मानकों के हिसाब से श्रमिकों को ईएसआई और फंड मिलना चाहिए। कुछ लोग श्रमिकों का हक बचाने के लिए इस तरह की बात कहते होंगे। अफसर जांच कर रहे हैं तो इसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए।


Q.जेके संस्थान का मुख्य गेट बंद कराने से मरीजों और तीमरदारों को काफी दिक्कत होती है।-सनी कुमार, शुक्लागंज
A.ऐसे कैसे हो सकता है। आप कह रहे हैं तो मामला दिखवाता हूं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath minister says jai shri ram
सत्यदेव पचौरी - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
Q.आप से कब और कहां मिला जा सकता है?-अशोक लालवानी गुजैनी
A.शनिवार और इतवार स्वरूप नगर स्थित घर में समस्याएं सुनता हूं। कभी भी आइए।


Q.सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की तमाम योजनाएं हैं, लेकिन आम आदमी को उद्योग लगाने में इसकी कोई मदद नहीं मिल पाती है। -केके तिवारी, पनकी बी-ब्लाक
A.विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलेगा। अफसरों की लापरवाही से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा। कोई अधिकारी बात नहीं सुनता तो सीधे मुझसे शिकायत करें कार्रवाई होगी।


Q.जेके जूट मिल पिछले काफी समय से बंद है और कर्मचारियों को दो साल से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके लिए क्या करेंगे?-छुन्ना, कानपुर
A.जेके जूट मिल का मामला लेबर कमिश्नर के सामने पहुंच चुका है। जल्द ही मामले का निस्तारण होगा।


 
विज्ञापन
yogi adityanath minister says jai shri ram
सत्यदेव पचौरी - फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला, कानपुर
Q.बुंदेलखंड में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या करेगी? -राधेश्याम पटेल, गोरेमऊ गांव नरैनी बांदा
A.बुंदेलखंड में पावरलूम हैंडलूमों को दुबारा स्थापित किया जाएगा। अरण्डी की खेती और रेशम उत्पाद को बढ़ावा देंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता पर है।


Q.अर्मापुर नहर पुल पर अक्सर जाम लगता है। नए पुल को कब मंजूरी मिलेगी?-श्याम सिंह, पनकी बी-ब्लाक निवासी
A.अर्मापुर नहर पर नया पुल बनाने के लिए 3.29 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द अर्मापुर नहर पर नए पुल का निर्माण होगा।


Q.खादी ग्रामोद्योग के जरिए उद्योग के लिए लोन लिया था। लोन अदा करने के बाद भी अभी बकाया है।-राम किशोरी द्विवेदी, उन्नाव राजेपुर
A.वन टाइम सेटेलमेंट के जरिए उसे खत्म करा दीजिए। अगर इसके बाद भी कोई परेशानी आती है तो कानपुर या फिर लखनऊ कहीं भी मिलकर प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed