फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार का तगड़ा एक्शन, यहां ‘रस्सी मैनेजमेंट’ के जरिए सिखाई जा रही नैतिक जिम्मेदारी

Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
दिलीप कुमार सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिलीप कुमार सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
yogi government's strong action for traffic management
रस्सी मैनेजमेंट टाइट, ट्रैफिक राइट - फोटो : अमर उजाला
सूबे में योगी सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा जाम प्रभावित शहर कानपुर में ‘रस्सी मैनेजमेंट’ के जरिये ट्रैफिक नियमों के पालन की नैतिक जिम्मेदारी लोगों को सिखाई जा रही है। अफसरों की सख्ती और चौराहों पर रस्सी मैनेजमेंट टाइट होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में पहले से काफी हद तक सुधार हो गया है। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने गुरुवार को चौराहों का औचक निरीक्षण किया और लापरवाही करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। जिससे चौराहों का आलम यह रहा कि वाहन सरपट दौड़ते रहे और भीषण धूप में भी ट्रैफिक सिपाही यातायात संभालते नजर आए।
yogi government's strong action for traffic management
शहर के प्रमुख चौराहों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कानपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए पहले चरण में 12 प्रमुख चौराहों को चयनित किया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को 12 से 2 बजे तक विजय नगर, बड़ा चौराहा, टाटमिल चौराहा सहित सभी चिह्नित चौराहों का निरीक्षण किया और इस दौरान चौराहे से अतिक्रमण भी चलवाया। चौराहों पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाकर कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी तरफ एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने भी चौराहों का निरीक्षण किया। जहां भी ट्रैफिक व्यवस्था लचर दिखाई दी या फिर ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर नहीं मिली कार्रवाई की चेतावनी दी है।
yogi government's strong action for traffic management
रस्सी मैनेजमेंट टाइट, ट्रैफिक राइट
अवैध टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई
एसपी ट्रैफिक ने नौबस्ता पर चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड चलने पर विभागीय अफसरों को फटकार लगाई है। कहा कि नौबस्ता के साथ ही अन्य चौराहों पर चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड को तत्काल हटाया जाए। स्टैंड चलता मिला तो वाहन सीज करने के साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरेगी। सुबह से देर रात तक शहर में कहीं भी जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi government's strong action for traffic management
रस्सी मैनेजमेंट टाइट, ट्रैफिक राइट
टेंपो स्टैंड की जगह चिह्नित
इन सभी चौराहों पर चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर टेंपा स्टैंड की जगह भी चिह्नित कर दी गई है। इससे आगे आटो, टेंपो और बस चालकों ने सवारी उतारने या फिर भरने के लिए वाहन रोके तो कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन एक्शन मूड में आया तो महज दो दिन में ही पूरा शहर जाममुक्त हो गया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था शुरू होने तक इसी तरह ट्रैफिक संचालन होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed