{"_id":"699aa6ea671aaea33803a3aa","slug":"bodies-of-husband-wife-and-three-children-were-cremated-in-kasganj-2026-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार कत्ल और सुसाइड: पति-पत्नी और बच्चों की लाशें देख फटा कलेजा, अंतिम संस्कार में रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार कत्ल और सुसाइड: पति-पत्नी और बच्चों की लाशें देख फटा कलेजा, अंतिम संस्कार में रो पड़ा पूरा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:20 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के मुखिया ने पत्नी और तीन बच्चों मारकर खुद भी जान दे दी। रविवार को जब शव गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। अंतिम संस्कार के दाैरान हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कासगंज के अमांपुर के एक परिवार के पांच लोगों के शव एक घर में मिले। दिल दहलाने वाली घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह पांचों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
अमांपुर में गुप्ता पेट्रोल पंप के पास एक मकान में वेल्डिंग का काम करने वाले 50 वर्षीय सत्यवीर परिवार के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 8 साल से गैस वेल्डिंग का काम करने वाला सत्यवीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पिता नेम सिंह गांव में ही चक्की चलाते हैं। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि वेल्डिंग का काम करने वाले सत्यवीर ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर देकर मारा, फिर चाकू से पत्नी का गला रेता। उसके बाद खुद फंदा लगा लिया। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
2 of 5
परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों और परिजन से बातचीत के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी का कारण सामने आया है। परिवार के लोगों की मौत तीन दिन पहले हुई है। घटना से पहले मृतक मुखिया ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और एक दरवाजे पर ताला भी लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार शाम साढ़े छह बजे बंद घर में परिवार के मुखिया सत्यवीर व अन्य परिजनों के मृत होने की सूचना पुलिस मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। चूंकि घर अंदर से बंद था इसलिए पुलिस प्रवेश नहीं कर सकी। इस पर एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा और वीडियोग्राफी कराकर बंद मकान का दरवाजा कटवाया। घटना में सत्यवीर, उसकी पत्नी रामश्री (40), उसकी बड़ी बेटी प्राची (14), आकांक्षा (13) एवं बेटा गिरीश (10) के शव पुलिस ने बंद घर से बरामद किए।
4 of 5
पांच शवों के पहुंचने की सूचना पर बड़ृी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के अंदर सत्यवीर का शव छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी रामश्री का शव दूसरे स्थान पर पड़ा हुआ था उसके गले पर निशान भी पाया गया। दोनों बेटी और बेटे के मुंह से झाग निकल रहे थे। बड़ी बेटी प्राची के मुंह से खून भी निकला था। पुलिस के मुताबिक विषाख्त पदार्थ खिलाकर बच्चों की जान ली। पड़ोसियों ने बताया कि सत्यवीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसका घर भी इस तरह की गवाही दे रहा था। उसके घर का चूल्हा बुझा पड़ा था। आस पास बर्तन भी दिखाई नहीं दिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सत्यवीर के बेटा गिरीश पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके कारण न वह धंधा कर पा रहा था और वह आर्थिक बोझ से दबा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज कांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव अमांपुर के गांव नगला भोजराज पहुंचे तो चीत्कार मच गया। शवों को फकौता कंपोजिट विद्यालय के पास एक आम के बाग में रखवाया गया। गांव में शव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या ग्रामीण जुट गए। फाकोता, टिकुरिया, नगला गुलरिया समेत आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच गए। तीन बच्चों के शवों को खेत के पास तालाब के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया। वहीं सत्यवीर और उसकी पत्नी रामश्री के शव का अंतिम संस्कार किया गया। दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।