सब्सक्राइब करें

दहशत के साढ़े चार घंटे: टैंकर से LPG का रिसाव, हाईवे पर अफरातफरी, रोक दिया गया ट्रैफिक; स्कूल की कर दी छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Mar 2026 09:34 PM IST
सार

एलपीजी से भरा कैप्सूल टैंकर पटलने से इलाके में खलबली मच गई। आसपास के लोग घबरा गए। हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। पास ही स्थित स्कूल की छुट्टी कर दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े चार घंटे में टैंकर से गैस का रिसाव रोका जा सका।

विज्ञापन
LPG filled tanker overturns after losing control on highway in Kasganj
एलपीजी टैंकर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा-बरेली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एलपीजी गैस टैंकर के पलटने के हादसे के बाद गैस का रिसाव हो गया। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने तत्काल ही वाहनों का आवागमन रोक दिया। मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए और रूट डायवर्ट कर वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से निकलने के निर्देश दिए। 


मोहनपुरा के आस-पास के ग्रामीण इलाके के लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं। गैस का रिसाव होने के कारण लोग भयभीत थे। क्योंकि उन्हें बार-बार आग लगने की आशंका सता रही थी, लेकिन प्रशासन, पुलिस व दमकल विभाग की टीमें इस बात को लेकर अलर्ट थीं कि कहीं कोई अप्रिय स्थिति न बनने पाए। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद तमाम दो पहिया वाहन चालक शॉर्टकट अपनाते हुए खेतों के रास्तों से निकलते देखे गए। परिवहन निगम की बसें भी फंस गईं। वहीं हादसे के बाद दिल्ली, अलीगढ़ की बसों को परिवहन निगम ने ढोलना-अतरौली मार्ग से निकाला।

 
Trending Videos
LPG filled tanker overturns after losing control on highway in Kasganj
अलर्ट रही दमकल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलर्ट पर रहीं दमकल की टीमें
दुर्घटनास्थल के पास दमकल विभाग के अधिकारी व दमकल की गाड़ियां अलर्ट पर थीं। दमकलकर्मियों ने फायर टेंडर ने पाइप जोड़कर पहले से ही बिछा लिए थे। जिससे कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर तत्काल ही बचाव कार्य शुरू किया जा सके। एफएसओ नितेश कुमार ने बताया कि दमकल की गाड़ियां अलर्ट पर रहीं। सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG filled tanker overturns after losing control on highway in Kasganj
एलपीजी टैंकर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 टन एलपीजी भरी हुई थी
हादसा कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुरा के पास हुआ। हादसे के बाद टैंकर से एलपीजी का रिसाव होने लगा। इससे इलाके में खलबली मच गई और आसपास के लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बीपीसीएल कंपनी की तकनीकी टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कवायद के बाद गैस रिसाव रोका तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गुजरात के कांडला पोर्ट से एलपीजी गैस लेकर कैप्सूल टैंकर (यूपी 78 के टी 6790) बरेली जा रहा था। टैंकर में 18 टन एलपीजी गैस भरी हुई थी। सुबह करीब पौने बारह बजे जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के पास कैप्सूल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के साथ ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी। वहीं, जीडी गोयंका स्कूल प्रशासन ने भी आपातकालीन नंबर 100 पर सूचना दी। एलपीजी कैप्सूल टैंकर को मिर्जापुर निवासी चालक रवि सिंह चला रहा था। हादसे में उसके हाथ-पैर में चोट आई है।

 
LPG filled tanker overturns after losing control on highway in Kasganj
माैके पर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माैके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले ट्रैफिक रोका गया और डायवर्ट कर दूसरे मार्गों से निकाला गया। दमकल विभाग के सीएफओ ने बीपीसीएल कंपनी को सूचित किया। इसके बाद तत्काल बीपीसीएल के हाथरस प्लांट से तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 4 बजे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव रोका जा सका। मौके पर एसडीएम सदर संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, सीओ यातायात अमित कुमार, सीएफओ रमेश कुमार तिवारी, एफएसओ नितेश शर्मा, कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा व अन्य राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मी मौके पर डटे रहे। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि एलपीजी ले जा रहा कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर मोहनपुरा के पास पलट गया। प्रशासन व पुलिस ने आवश्यक कदम उठाते हुए टैंकर का रिसाव बंद कराया। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक को रोका गया। रिसाव रुकने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।  

 
विज्ञापन
LPG filled tanker overturns after losing control on highway in Kasganj
टैंकर की जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तत्काल छुट्टी कर स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को भेजा घर
स्कूल के पास एलपीजी गैस के कैप्सूल टैंकर के पलटने और गैस का रिसाव होने से जीडी गोयंका स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल छुट्टी कर दी गई और उन्हें वाहनों से घर भेज दिया गया। हादसे के समय स्कूल में करीब 150 बच्चे मौजूद थे। सोमवार को स्कूल में परीक्षा थी। हादसे के करीब एक घंटे के भीतर सभी बच्चों को स्कूल के पास संचालित शीतगृह के रास्ते से सुरक्षित उनके घर पर भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद गैस का रिसाव हवा में स्कूल के विपरीत दिशा में जा रहा था जिससे स्कूल में गैस की गंध नहीं पहुंच सकी। पुलिस टीम स्कूल पहुंची और बच्चों को सुरक्षित घर भेजने पर संतोष व्यक्त किया। प्रिंसिपल वर्तिका शर्मा ने बताया कि टैंकर पलटने की सूचना कुछ देर बाद ही स्कूल प्रशासन को मिल गई थी। तब तक बच्चों की परीक्षा भी समाप्त हो गई थी। तत्काल छुट्टी कर सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed