{"_id":"69df9509f5931d421306ba0a","slug":"women-create-uproar-in-protest-against-liquor-shop-in-kasganj-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दुकान के ताले तोड़ सड़क पर फेंकी शराब, ठेके में की तोड़फोड़; महिलाओं का गुस्से देख पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुकान के ताले तोड़ सड़क पर फेंकी शराब, ठेके में की तोड़फोड़; महिलाओं का गुस्से देख पुलिस के छूटे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:14 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार में आए दिन विवाद हो रहे हैं। अधिकारियों ने ठेके को बंद करा दिया। ठेके को अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के गंजडुंडवारा के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के बस्तर मऊ गांव में बुधवार की सुबह देसी शराब की दुकान के विरोध में बवाल हो गया। महिलाओं की भीड़ ने दुकान का ताला तोड़ दिया। गढ़का-सुन्नगढ़ी मार्ग जाम करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियां निकालकर जमीन पर फेंक दीं, फिर उन पर लाठियां बरसाईं। महिलाओं की भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई। करीब तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। आबकारी विभाग बवाल करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos
दुकान तोड़कर सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्तर मऊ गांव में महिलाएं लंबे समय से शराब के ठेके का विरोध कर रहीं थी। बुधवार की सुबह करीब 100 से ज्यादा महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर हमला बोल दिया। गढ़का-सुन्नगढ़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर महिलाएं शराब और बीयर की पेटियां दुकान से बाहर उठा ले गईं और जमीन पर फेंक कर उन्हें नष्ट कर दिया। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो शराब की बोतलों पर जमकर लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं के गुस्से के आगे पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई। सूचना पर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक संजीव शर्मा और थाना प्रभारी पवन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार में आए दिन विवाद हो रहे हैं।
शराब ठेके विरोध में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकारियों ने ठेके को बंद करा दिया। ठेके को अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान करीब तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। मामले में दुकान के अनुज्ञापी ने थाना सुन्नगढ़ी में आर्थिक क्षति के साथ सरकारी राजस्व के नुकसान के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सामने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की
बस्तर मऊ गांव में विरोध के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदा लगाने से रोका और परिजन के सुपुर्द कर दिया। अन्य महिलाओं को भी शांत कराने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं के विरोध को देखते हुए ठेके को बंद कर दिया गया है। इसे अन्य स्थान पर खोला जाएगा।
बस्तर मऊ गांव में विरोध के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदा लगाने से रोका और परिजन के सुपुर्द कर दिया। अन्य महिलाओं को भी शांत कराने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं के विरोध को देखते हुए ठेके को बंद कर दिया गया है। इसे अन्य स्थान पर खोला जाएगा।

कमेंट
कमेंट X