{"_id":"63232309fa487b48dc00b983","slug":"lakhimpur-kheri-rape-and-murder-case-last-rites-of-both-sisters-complete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: दोनों बहनों का हुआ अंतिम संस्कार, प्रशासन के इन वादों के बाद माने परिजन; दोषियों को सजा कब तक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड: दोनों बहनों का हुआ अंतिम संस्कार, प्रशासन के इन वादों के बाद माने परिजन; दोषियों को सजा कब तक?
अमर उजाला नेटवर्क, निघासन
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lakhimpur kheri case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार की दोपहर हुए पोस्टमॉर्टम में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। उधर, घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस बीच परिजन ने नौकरी और मुआवजे की मांग की, जिस पर देर शाम प्रशासन के आश्वासन पर परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस अपनी जांच कब तक खत्म कर पाएगी और कब तक दोषियों को सजा दिलाने में कामयाब हो पाएगी? क्योंकि अक्सर देखा गया है कि इस तरह के मामले सालों तक कचहरी में लंबित पड़े रहते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने से लंबा वक्त लग जाता है।
2 of 5
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात आईजी लक्ष्मी सिंह के पहुंचने के बाद करीब एक बजे परिजनों में गांव के ही मुख्य आरोपी छोटू व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें एक बजकर 19 मिनट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रात में ही आरोपी छोटू समेत कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सुबह नौ बजे एसपी संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है, जिसमें सभी छह आरोपी छोटू, सुहैल, जुनैद, हफीजुर्रहमान, छोटे और करीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन
- फोटो : एएनआई
एसपी ने बताया कि सुहेल और जुनैद ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकारी है। इसमें जुनैद की गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह 8:30 बजे मुठभेड़ के दौरान हुई। एसपी ने बताया कि निघासन पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में जुनैद निवासी लालपुर के पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तारी कर उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व घटना के प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पोस्टमॉर्टम कर रहे तीन डॉक्टर के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पीएम के बाद जब गुरुवार की दोपहर में दोनों बहनों का शव घर पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। सपा नेता जूही सिंह, बसपा एमएलसी भीमराव अंबेडकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल समेत तमाम लोगों ने परिजनों से मुलाकात की और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम संजय सिंह निघासन पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच शाम तक कई बार पहल के बावजूद अंतिम संस्कार पर कोई निर्णय नहीं हो सका था। परिवार वालों की एक सदस्य को नौकरी, एक करोड़ मुआवजा व दोषियों को फांसी की मांग की। देर शाम छह बजे डीएम और एसपी के आश्वासन पर परिजनों ने दोनों पुत्रियों का अंतिम संस्कार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।