तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों बाल श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद उत्सव मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नंदमहल में जन्मोत्सव के जश्न की खुमारी भक्तों के सिर चढ़कर बोली। चारों ओर एक ही जयघोष हो रहा था. नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की। जिसे देखो हर कोई नंदभवन की ओर चला जा रहा था। बिना एक पल गंवाए नंदभवन पहुंचना चाहता था। कोई धोती, बगलबंदी, पीताम्बर पहन माथे पर चंदन लगा नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होना चाहता था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार करीब 10 बजे बरसाना के गोप नंदभवन पहुंचे।
{"_id":"64fc9e1116c742156a0b0488","slug":"celebrations-are-being-held-in-nand-village-after-incarnation-of-shri-krishna-in-mathura-2023-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम, 'सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम, 'सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है'
Sat, 09 Sep 2023 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:02 PM IST
सार
विज्ञापन
Mathura Krishna Janmashtami:सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई समाजियों के गायन से प्रभावित दिखा। जो जहां था थिरकने लगा। कान्हा के उत्सव के इन दुर्लभ क्षणों को मोबाइल फोन में कैद करने लगा। इसके बाद नंदमहल में ही प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध का शुभारंभ हुआ। नंदभवन के सेवायत एक गोस्वामी ने कमर से फेंटा निकाल हवा में लहराते हुए युद्ध की चुनौती दी। इसे स्वीकारते हुए दूसरे गोस्वामी ने कृष्ण-बलराम को प्रणाम कर कुश्ती प्रारंभ की।
Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला
बराबरी पर छोड़ते हुए दोनों ने एक दूसरे से क्षमा याचना मांगी। अन्य बालकों और बुजुर्गों ने भी मल्ल युद्ध किया। फिर शुरू हुआ नंदगांव-बरसाना के लोगों के बीच हास परिहास। श्रद्धालुओं ने इसका जमकर आनंद लिया। बरसाना के गोप नंद के जमाई की जय बोल रहे थे तो नंदगांव के लोग बृषभानु के जमाई की जय। नंदभवन जन्म के उल्लास में डूबा था। इसी दौरान एक गोस्वामी युवक (भांड स्वरूप) करीब 15 फुट ऊंचे बांस पर चढ़कर कृष्ण बलराम की ओर मुख कर तुम उदार सरिस देत न द्रव्य समार, ढांढी हूं कुल चंद कौ आयौ नंद दरबार का गायन कर बधाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला
अंत में शंकर लीला का आयोजन हुआ। शंकर जी बालकृष्ण को जी भरकर निहारते हैं। मोर पंखों से कृष्ण की नजर उतारते हैं। नंदोत्सव के दौरान दधि-कांधौ (दही, हल्दी व केसर का मिश्रण) लेने के लिए भक्तों की होड़ लगी रही। इस दौरान सेवायतों द्वारा खिलौंने, टॉफी, वस्त्र आदि उपहार लुटाए। फरुआ और पंजीरी प्रसाद वितरण किया गया। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण और मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने समाजियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम
- फोटो : अमर उजाला