{"_id":"64db8ac184e8fc6ec405928d","slug":"five-died-due-to-collapse-of-dilapidated-building-in-vrindavan-after-accident-there-was-hue-and-cry-all-around-2023-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत, मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा उस समय हुआ जब वहां से दर्शनार्थी निकल रहे थे।
हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग अचानक से धराशायी हो गई। बिल्डिंग गिरने से रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए।
2 of 5
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत, मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन गली में भीड़ होने की वजह से वह नहीं पहुंच सकी। इसलिए घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शवों को भी ई-रिक्शा से से ले जाया गया। जिस व्यक्ति का मकान गिरा उसका नाम विष्णु बाग वाला है। बताया जा रहा कि जो हिस्सा गिरा है वह जर्जर हालत में था। वह बंद ही रहता था।
3 of 5
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन नगर निगम अंतर्गत करीब 200 से अधिक ऐसी बिल्डिंग हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं। इनमे अधिकाश बिल्डिंग 150 से 200 साल पुरानी हैं। यह बिल्डिंग भूकंप की दृष्टि से तो किसी दशा में सुरक्षित नहीं हैं। इस में प्राचीन मंदिर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इन बिल्डिंग से होने वाले हादसों को लेकर अधिकारी लापरवाह रहते हैं। किसी हादसे के बाद ही उन्हें इनकी याद आती है। कार्रवाई महज नगर निगम से नोटिस तक सीमित हो कर रह जाती है। मथुरा वृंदावन की इन जर्जर बिल्डिंग के हिस्से आए दिन गिर जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत, मौके पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसमें मथुरा की पुरानी जर्जर ये बिल्डिंग टीले नुमा आबादी के बीच स्थित हैं। यहां हादसा होने की दशा में मदद के लिए न एंबुलेस पहुंच सकेगी न कोई और चुपाहिया वाहन। वृंदावन में भी ऐसी अनेक बिल्डिंग सकरी गलियों में मौजूद हैं। मंगलबार को हुए इस हादसे से जुड़ा दुसायत मोहल्ला भी बेहद सकरी गली के रूप में है, जो बिहारी जी मंदिर को जोड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।