{"_id":"69d67cc486ba37ef9e041489","slug":"meerut-biggest-action-so-far-in-central-market-44-buildings-sealed-anger-among-traders-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एकसाथ 44 भवन सील, व्यापारियों में गुस्सा; कल मेरठ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एकसाथ 44 भवन सील, व्यापारियों में गुस्सा; कल मेरठ बंद
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:35 PM IST
सार
Shastrinagar Central Market: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास ने शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर दी। भारी पुलिस फोर्स और सात टीमों को साथ लेकर सील लगाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
1 of 7
कार्रवाई का विरोध करते व्यापारी और मौजूद पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद बुधवार को आवास एवं विकास परिषद ने शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 व्यावसायिक भवनों को पूरी तरह सील कर दिया। भारी पुलिस बल और सात अलग-अलग टीमों के साथ चले इस अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखा गया। इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने एकजुट होकर बृहस्पतिवार को मेरठ बंद का ऐलान किया है।
Trending Videos
2 of 7
कार्रवाई का विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर स्कीम संख्या सात के तहत आवासीय भवनों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
विलाप करती अमेरिकन किड्स की संचालक और बेहोश हुआ व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना द्वारा दायर अवमानना याचिका के बाद परिषद ने सोमवार को उन 44 भवनों की सूची सौंपी थी, जहां पूरी तरह से व्यावसायिक कार्य हो रहे थे। इन 44 भवनों में बड़े शोरूम और कॉम्प्लेक्स के साथ ही 6 अस्पताल, 6 स्कूल और 4 बैंक्वेट हॉल (मंडप) चल रहे थे। सभी पर सील लगा दी गई है।
4 of 7
बेहोश व्यापारी को अस्पताल ले जाते व्यापारी। साथ में अतुल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्रवाई के लिए सोमवार रात से ही पुलिस बल तैनात था। वहीं बुधवार सुबह आठ बजे से आवास विकास परिषद की टीम व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सेंट्रल मार्केट पहुंच गए। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई।
विज्ञापन
5 of 7
ये क्या हाल हो गया..., एक व्यापारी ने खुद ही अपना निर्माण गिरवा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
करीब नौ बजे उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में जैसे ही सीलिंग शुरू हुई, व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।