फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिट्टी की हंडिया में मिले ब्रिटिश काल के 70 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए बरामद, तस्वीरें

Wed, 08 May 2019 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
70 silver coins of British period were recovered in a farmer's home in Bijnor
चांदी के सिक्कों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नगीना थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ड़ वाला निवासी के एक व्यक्ति से पुलिस ने ब्रिटिश काल के 70 चांदी के सिक्के बरामद किए है। व्यक्ति का कहना है कि यह सिक्के उसे गन्ने की बुवाई के दौरान खेत में हल चलाते वक्त जमीन में दबे हुए मिले थे। पुलिस ने तहसीलदार हामिद अंसारी की मौजूदगी में सभी सिक्कों को सील कर बिजनौर ट्रेजरी में जमा करा दिया है। इस संबंध की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है।

70 silver coins of British period were recovered in a farmer's home in Bijnor
चांदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया बुधवार को सूचना मिली कि गांव मोहल्ड़ वाला निवासी मान सिंह के पास भारी मात्रा में ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के हैं। इस सूचना पर वह गांव मोहल्ड़ वाला पहुंचे और मान सिंह से चांदी के सिक्कों को सौंपने के लिए कहा। पहले तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया, लेकिन बाद में एक भूस भरे कमरे से कपड़े में बंधे सिक्के लाकर सौंप दिए। सिक्कों की मौके पर ही गिनती की गई। कुल 70 चांदी के सिक्के बरामद हुए।

70 silver coins of British period were recovered in a farmer's home in Bijnor
मौके पर पहुंचे तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही तहसीलदार नगीना हामिद अंसारी भी थाने पहुंचे और चांदी के सिक्कों की जानकारी ली। इसकी जानकारी तहसीलदार में जिलाधिकारी सुजीत कुमार को दी। जिला अधिकारी के निर्देश पर चांदी के सिक्कों को सील कर बिजनौर ट्रेजर में जमा कर दिया है। तहसीलदार ने बताया सिक्के 1856 से 1919 ब्रिटिश काल के हैं। एक सिक्का चार आने, एक सिक्का आठ आने और शेष सिक्के एक रुपये के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
70 silver coins of British period were recovered in a farmer's home in Bijnor
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मिट्टी की हंडिया में मिले थे सिक्के
मानसिंह ने बताया की उसने कुछ जमीन गांव फिरोजपुर निवासी सतीश पाल की खेती के लिए ले रखी है। यह भूमि गैर आबाद गांव बहरामपुर में है। 20 दिन पहले वह गन्ने की बुवाई के लिए खेत में जब हल चला रहा था। इसी दौरान मिट्टी की एक हंडिया में रखे चांदी के सिक्के मिले, जिन्हें वह घर ले आया। उसने सिक्के घर में छुपा कर रख दिए।

विज्ञापन
70 silver coins of British period were recovered in a farmer's home in Bijnor
सिक्कों की गिनती करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में नगीना के कानूनगो गजराज सिंह का कहना है। जब वे उस स्थान पर पहुंचे, जहां चांदी के सिक्कों का मिलना बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed