फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनित गुर्जर हत्याकांड: नाकाम सिस्टम ने ली अनित गुर्जर की जान, पुलिस अधिकारी नहीं भांप सके माहौल

Sun, 07 Jul 2019 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Anit Gurjar murder: Failure of system took the life of pradhan son
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परिक्षितगढ़ में जिला पंचायत वार्ड 34 के उप चुनाव में शनिवार को हुई अनित गुर्जर की हत्या पर सपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन को निशाने पर ले लिया है। सपा नेताओं का आरोप है कि सिस्टम की नाकामी के कारण प्रधान के बेटे की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी जाए, इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है।


सपा नेताओं ने पहले से ही आशंका जताई थी कि प्रत्याशी विजय धामा भाजपा के एक विधायक के इशारे पर खून खराबा कर सकता है। हुआ भी यही। पुलिस के सामने गोली मारकर अनित गुर्जर की हत्या कर दी गई।
Anit Gurjar murder: Failure of system took the life of pradhan son
हत्या के बाद हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने शुक्रवार को वार्ड-34 जिला पंचायत उपचुनाव को लेकर डीएम अनिल ढींगरा के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। जिसमें पांच बिंदुओं का मांगपत्र सौंपते हुए चुनाव के दौरान एक विधायक के गांवों में जाने पर रोक लगाने की मांग की।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा के गांव रामनगर में अतिरिक्त संख्या में फोर्स व सठला गांव में भी फोर्स की मांग की थी। ज्ञापन देने वालों में सपा विधायक रफीक अंसारी, सैय्यद रिहानुद्दीन, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि रहे थे।
Anit Gurjar murder: Failure of system took the life of pradhan son
प्रधान के बेटे की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद सपा नेताओं ने पुलिस अफसरों से भी मांग की थी कि बली गांव में जिस प्राथमिक विद्यालय में वोटिंग की जानी है, वहां पीएसी और पुलिस लगाई जाए। लेकिन थानेदार से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी माहौल को नहीं भांप पाए। सुरक्षा को लेकर एक दरोगा समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी लगा दिए, जिनमें पीएसी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anit Gurjar murder: Failure of system took the life of pradhan son
प्रधान के बेटे की हत्या के बाद हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि शनिवार को चल रहे उपचुनाव में शाम के समय वोटिंग पूरी भी नहीं हुई थी कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा हाथ में पिस्टल लहराते हुए वहां पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी ने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की।

बली गांव के प्रधान व भाजपा समर्थित कालूराम के बेटे अनित गुर्जर ने विजय को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि विजय ने अनित की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने हुआ और हत्यारोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
Anit Gurjar murder: Failure of system took the life of pradhan son
प्रधान के बेटे की हत्या का आरारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन है जिम्मेदार: अतुल प्रधान
सपा नेता अतुल प्रधान का आरोप है कि पुलिस और पीएसी के सामने प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। पुलिस के सामने भी यदि हत्या की जाए तो फिर कौन सुरक्षित होगा। भाजपा के एक विधायक के इशारे पर आरोपी ने खून खराबा किया है। इस पर पुलिस को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed