{"_id":"5c822fe9bdec221463258cf5","slug":"aparajita-free-health-check-up-camp-organised-by-amar-ujala-for-women-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: स्वस्थ होगी, तभी तो 'सशक्त' होगी नारी, स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की निशुल्क कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: स्वस्थ होगी, तभी तो 'सशक्त' होगी नारी, स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की निशुल्क कराई जांच
Fri, 08 Mar 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार (आज) अमर उजाला के 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
meerut news
सुबह 10 बजे से पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में शिविर लगाया गया। शिविर में शारीरिक जांचों के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। यहां काफी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य चैकअप के लिए पहुंचीं।
meerut news
बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स) के अलावा निशुल्क वजन, फैट, कैलोरी बर्न कैपेसिटी आदि के बारे में बताया गया। वजन, आंखों, बीपी, हाइट की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut news
सफलता की कहानी तभी लिखी जा सकती है जब शरीर स्वस्थ हो। परिवार, नौकरी और समाज की हर जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने वाली महिलाएं सेहत के पायदान पर सदैव पिछड़ी होती हैं। तो इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प लें कि अब सेहत से कोई समझौता नहीं।
विज्ञापन
meerut news
इसी क्रम में अमर उजाला के नारी सशक्तिकरण अभियान अपराजिता के तहत शिविर में आम महिलाओं सहित युवतियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच करने के साथ ही परामर्श दिया गया।