फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेरोल नहीं मिली तो शातिर बद्दो ने बनाई फरार होने योजना, पहले ही कर चुका था हर इंतजाम

Sat, 30 Mar 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Badan singh badoo plans absconding after he did not get the Parole
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

रविंद्र हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बदन सिंह बद्दो ने जेल से बाहर आने के लिए दो बार कोर्ट से पेरोल मांगी, लेकिन वह खारिज हो गई। उसके बाद बद्दो ने जेल से भागने की योजना बनाई। उसने यह भी योजना बनाई कि भागने के बाद उसका कहां ठिकाना रहेगा। अपने बेटे को इस योजना में शामिल किया और और उसकी मदद से फरार होने में कामयाब रहा। वहीं बेटे को पुलिस से बचाने के पूरे इंतजाम करने के बाद उसने यह कदम उठाया। 


 
Badan singh badoo plans absconding after he did not get the Parole
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
पुलिस का कहना कि बद्दो पेरोल पर आकर गायब होना चाहता था। पीड़ित परिवार भी कानूनी लड़ाई लड़ता रहा। इसके चलते उसे पेरोल नहीं मिली। उसके बाद बद्दो ने अपनी करोड़ों की संपत्ति समेटना शुरू किया। दो साल से बद्दो फरारी के बाद का इंतजाम करने में लगा था। 

पलिस की मानें तो बदनसिंह ने अपनी गाड़ी तक बेच दी थी। करीब छह माह से बद्दो पुलिस कस्टडी से भागने की तैयारी में लगा था। वह मौके की तलाश में था। फर्रुखाबाद पुलिस से उसने साठ गांठ कर ली था।

 
Badan singh badoo plans absconding after he did not get the Parole
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
जैसा चाहा, वैसा ही किया 
बद्दो ने पुलिसकर्मियों को अपने तरीके से इस्तेमाल किया। फरार होने के बाद पुलिस को जल्दी पता न चले, यह भी योजना बना रखी थी। करीब पांच घंटे बाद पुलिस को उसको भगाने वाले पुलिसकर्मियों ने सूचना दी। तब तक वह काफी दूर निकल गया होगा। यह सब बद्दो की सोची समझी प्लानिंग थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badan singh badoo plans absconding after he did not get the Parole
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो

कई रसूखदार करते हैं मदद 
बद्दो की मदद मेरठ के कई रसूखदार लोग करते हैं। उसकी जान पहचान वाले रसूखदार जेल से लेकर उसके बेटे तक का खर्चा उठाते हैं। बद्दो की खुद की संपत्ति भी काफी बताई जा रही है। पुलिस बद्दो के परिचित रसूखदारों का गुपचुप तरीके से पता लगा रही है। 

विज्ञापन
Badan singh badoo plans absconding after he did not get the Parole
बदन सिंह ‘बद्दो’ को उम्रकैद

संपत्ति का ब्योरा मांगा 
लखनऊ में बैठे पुलिस अफसरों ने बद्दो की संपत्ति का ब्यौरा मेरठ पुलिस से मांगा है। पुलिस का कहना है कि बद्दो बेहद शातिर अपराधी है। उसने संपत्ति कई लोगों के नाम की हुई है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बद्दो इंटरनेट कालिंग से अपने गुर्गों से बातचीत करता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed