मौसम में बढ़ती गर्मी ने बाजार में फैशन का नया ट्रेंड निकाला है। बाजार में चारों ओर शोरूम से लेकर दुकानों पर रंग बिरंगे कपड़े नजर आ रहे हैं। कॉटन, लिनन और रेयॉन के कपड़े पसंद किए जा रहे हैं।
गर्मी का मौसम और बाजार में शुरू हुआ फैशन का नया ट्रेंड, ड्रेस खरीदने से पहले देखें ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि गर्मियों में इस बार सफेद के साथ पेस्टल रंगों की विशेष मांग है। युवतियां एथनिक और पाश्चात्य दोनों ही प्रकार के परिधानों में हल्के रंगों को पसंद कर रही हैं। बाजार में गर्मियों के कपड़े खरीदने के लिए भीड़ बढ़ रही है।
बुटीक पर युवतियां व महिलाएं मनपसंद कपड़े डिजाइन भी करा रही हैं। मिक्स एंड मैच में गर्मियों के कपड़े तैयार हो रहे हैं। वहीं कंट्रास्ट एसेसरीज के साथ कपड़े बनवाए जा रहे हैं। जो देखने में आंखों को ठंडक दे। पहनने में आरामदायक हों और लुक को आकर्षक दिखाएं। ब्रांड्स और नॉनब्रांड्स में हर जगह गर्मियों के डिजायनर कपड़ों की मांग है। फ्रेश अराइवल का टैग बाजार में हर जगह नजर आ रहा है। शहर में सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, सदर बाजार, बेगमपुल, दिल्ली रोड से लेकर शॉपिंग मॉल व अन्य बाजारों में युवतियां खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं।
क्यूलेट, गाउन, वनपीस की डिमांड
युवतियों में परंपरागत कपड़ों से लेकर पाश्चात्य परिधानों की मांग है। जंप सूट, ट्राउजर, पेंट्स, विल्स पेंट, नेरो पेंट, पैरलल, शॉर्टस, वनपीस, फ्रॉक, शॉर्ट स्कर्ट, एलाइन, मिडी, लांग स्कर्ट, ट्यूनिक, कुर्तियां, कुर्ते, कॉटन कोट, शॉर्ट कुर्ते, जैकेट, प्लाजो, जींस, टॉप, टी-शर्ट, डिवाइडर, ट्यूनिक, क्यूलेट, गाउन, क्रॉप टॉप की मांग है। परंपरागत परिधानों में सलवार सूट, अनारकली, कुर्ता सलवार, चूड़ीदार, लैगिंग्स, स्ट्रेट कुर्तों को खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। रंगीन स्टोल और स्कार्फ की भी खरीदारी हो रही है। कॉटन की जैगिंग्स, टाइट्स, कॉटन के डिजायनर मौजे, फैशनेवल सन कोट और डिजायनर टोपियों की भी मांग हो रही है।
प्लेन से ज्यादा वर्क वाले कपड़े बने पसंद
साधारण कपड़ों के बजाय स्ट्राइप, प्रिंटेड और कामगारी वाले कपड़े युवतियों को खास तौर पर लुभा रहे हैं। कंट्रास्ट कलर की एंब्रायडरी, मोतियों, सीपी और कोढ़ियों का काम भी बहुत पसंद किया जा रहा है। सफेद रंग के कपड़ों पर नीले रंग की एंब्रायडरी, पमपम, मोती की लड़ियों का काम भी मांग में है। फूल, पक्षी, पत्ती, मोर और आकृतियों वाले प्रिंट व छापे काफी डिमांड में है। जींस और पेंट्स में भी युवतियां एंब्रायडरी ले रही हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/