सब्सक्राइब करें

चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 AM IST
सार

बागपत के बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के मामले में उसके भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया। भाई सागर ने बताया कि आरोपियों ने चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू किया था। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। 

विज्ञापन
Baghpat I kept screaming they kept hitting my brother Sagar recounts story of murder of an 11th-grade student
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह अमृत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अमृत के भाई सागर ने बताया कि घटना में तितरौदा गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया और उसके भाई अमृत को घेरकर चाकू मारा। किसी तरह वह अपने भाई के ऊपर लेटा तो उस पर भी लाठियां बरसाई गई।


बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया। 
Trending Videos
Baghpat I kept screaming they kept hitting my brother Sagar recounts story of murder of an 11th-grade student
बेटे का शव देखने के बाद विलाप करतीं मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद समीर वहां आया। इसके बाद समीर बाइक चलाने लगा और अपने भाई को लेकर पीछे बैठकर पुट्ठी में चिकित्सक के यहां पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat I kept screaming they kept hitting my brother Sagar recounts story of murder of an 11th-grade student
मृतक अमृत शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। उधर, शुक्रवार की सुबह अमृत का शव देखते ही उसकी बहन गुड्डन और मां बबली बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। परिवार वालों ने चिकित्सक को बुलाकर गुड्डन का उपचार भी कराया, कई घंटे बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। 
 
Baghpat I kept screaming they kept hitting my brother Sagar recounts story of murder of an 11th-grade student
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि दुबई से सीधी फ्लाइट नहीं मिलने के कारण दूसरे देश में जाकर वहां से दिल्ली आना पड़ा। पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद उसके साथी साहिल को लग गई। इसको लेकर वहां विवाद हो गया और समीर ने उसके भाई सलमान को थप्पड़ मार दिया। तभी से वहां विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टिप्पणी करते रहते थे।

 
विज्ञापन
Baghpat I kept screaming they kept hitting my brother Sagar recounts story of murder of an 11th-grade student
अमृत शर्मा की हत्या के बाद बड़ावद गांव में गमजदा बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के दिन शाम को दुकान पर समीर, अमृत, सागर, कार्तिक, बॉबी आए और झगड़ा करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो चाकू और डंडा बरामद किया गया। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed