{"_id":"6a3628f8ad39f52da704ef08","slug":"baghpat-sachin-murder-case-accused-lover-merchant-navy-second-class-engineer-arrested-says-i-have-regrets-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'जागते ही धोखेबाज कहा...' इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा; किलर मर्चेंट नेवी इंजीनियर ने सुनाई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'जागते ही धोखेबाज कहा...' इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा; किलर मर्चेंट नेवी इंजीनियर ने सुनाई कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:51 AM IST
सार
बागपत के सचिन हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रेमी मर्चेंट नेवी के सेकंड क्लास इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही ढाई लाख रुपये बरामद करने के लिए पुलिस दोनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन के हत्यारोपी मर्चेंट नेवी के सेकंड क्लास इंजीनियर सोनू निवासी रंछाड़ ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कई खुलासे किए। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि जब वह प्रेमिका रचना के साथ संबंध बना रहा था तो सचिन नींद से जाग गया और पत्नी को धोखेबाज कहकर चिल्लाने लगा था। पकड़े जाने के डर से दोनों ने सचिन की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस उन ढाई लाख रुपये के बारे में पता लगाने में जुटी है, जो घर से उसी दिन गायब हुए थे।
नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसमें रचना के बाद दूसरे हत्यारोपी सोनू निवासी रंछाड़ को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गुफा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जो मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर है। वह दस जून को ओमान में दुक्कम पोर्ट से घर लौटा था। इसके बाद प्रेमिका रचना से मिलने उसके घर पहुंच गया।
2 of 9
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, रचना ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसने प्रेमी सोनू को ढाई लाख रुपये व कागज घर से दिए थे, मगर सोनू ने साफ कहा कि उसे रचना ने रुपये नहीं दिए। पुलिस को शक है कि वह झूठ बोल रहा है और रिमांड पर लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की बात कही जा रही है। इसके बाद आरोपी सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। रचना के दोनों बच्चे अभी सचिन के बड़े भाई के पास है।
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोनू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुझे पछतावा है, बर्बाद हो गया कॅरिअर
हत्यारोपी सोनू ने बताया कि दुबई, ईरान में ड्यूटी करने के बाद अब ओमान के दुक्कम पोर्ट पर ड्यूटी चल रही थी। उसने कहा कि प्रेमिका रचना के पति की हत्या का उसे काफी पछतावा है और उसका कॅरिअर भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आरोपी पत्नी रचना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हत्यारोपी सोनू को जेल भेज दिया गया। रुपये बरामद करने के लिए रचना और सोनू को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
5 of 9
पति सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात सचिन (33) नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रचना और प्रेमी सोनू (निवासी रंछाड़) ने मिलकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रचना ने पहले अपने पति सचिन को नशीली गोलियां मिलाकर खीर खिलाई, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।