{"_id":"68ec7750690b9807660ba1b2","slug":"baghpat-triple-murder-panel-of-three-doctors-conducted-post-mortem-israna-body-bore-most-injuries-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: इसराना के शरीर पर सबसे ज्यादा चोटों के निशान... गला भी काटा; बच्चियों पर किए इतने वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: इसराना के शरीर पर सबसे ज्यादा चोटों के निशान... गला भी काटा; बच्चियों पर किए इतने वार
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:34 AM IST
सार
बागपत में मां और दो बेटियों की हत्या के बाद तीन चिकित्सकों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। इसराना के शरीर पर सबसे ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। ज्यादा खून बहने से तीनों की मौत हुई।
विज्ञापन
1 of 14
Baghpat Triple Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बागपत जिले के दोघट इलाके के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में हुए तिहरे हत्याकांड में शवों के पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने तीन चिकित्सकों का पैनल गठित किया। जिन्होंने शनिवार में देर रात तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मुफ्ती इब्राहिम व अन्य परिजन तीनों शवों को लेकर सुन्ना जिला शामली चले गए और वहीं पर शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चोट के निशान इसराना के शरीर पर मिले, उसकी गर्दन पर चाकू पर वार किया गया था। इसके अलावा चेहरे और सिर पर बसूली से वार करने के छह चोटों के निशान मिले।
2 of 14
सोफिया की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
इसके अलावा सोफिया और सुमाइया के शरीर पर चोट के दो-दो निशान मिले हैं। तीनों के शरीर से ज्यादा खून बहने से मौत होने का कारण सामने आया। बताया गया कि तीनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
3 of 14
सुमाइया की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
इससे पहले तीनों के शवों को ले जाने के लिए दोघट थाने के बाहर इसराना के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में नोकझोंक भी हुई। बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ससुराल पक्ष के लोग इसराना और दोनों बच्चियों के शव लेकर सुन्ना गांव जिला शामली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में विलाप करता मुफ्ती इब्राहिम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में रखी नकदी व सामान ले गए मुफ्ती
तिहरे हत्याकांड के बाद सुन्ना गांव में शवों को सुपुर्द ए खाक कराने के बाद मुफ्ती इब्राहिम गांगनौली गांव वापस लौट आए। इसके बाद थाने में पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद कमरे में रखी हजारों रुपये की नकदी, सामान और सोने चांदी के जेवर लेकर चले गए।
विज्ञापन
5 of 14
एसपी सूरज कुमार राय को खरी खोटी सुना रहे लोगों को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक आरोपी मैच खेलकर वहां से भागा
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक आरोपी छात्र गांव में ही चल रही खोल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंच गया। वहां पर पहले कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ खेला, उसकी टीम मैच हार गई तो वह वहां से भाग गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।