फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू ने कलक्ट्रेट में बोला धावा, सिपाही से मारपीट और टूटा किसान का हाथ, देखें ये तस्वीरें

Mon, 27 May 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu supporters of many districts protests in Bijnor collectorate and beaten up of soldier
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक - फोटो : अमर उजाला

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू के बैनर तले किसानों ने सोमवार को बिजनौर कलक्ट्रेट में धावा बोल दिया। बैरीकेडिंग के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और वहीं अपने पशु बांध दिए। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस की पिटाई से एक किसान का हाथ टूट गया, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Bhakiyu supporters of many districts protests in Bijnor collectorate and beaten up of soldier
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने एक ट्रैक्टर का टायर सुआं मारकर फोड़ दिया तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वह ट्रैक्टर डीएम कार्यालय के बाहर खड़ा करा दिया। किसानों ने ट्रैक्टर ठीक न कराने पर उसे आग लगाने की चेतावनी दे डाली।

Bhakiyu supporters of many districts protests in Bijnor collectorate and beaten up of soldier
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोमवार को जिले भर के किसान रशीदपुर गढ़ी चौराहे पर एकत्र हुए। उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी रशीदपुर गढ़ी पहुंचे। वहां से जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए किसानों ने कलक्ट्रेट कूच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakiyu supporters of many districts protests in Bijnor collectorate and beaten up of soldier
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनी चौक पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगा रखी थी। यहां किसानों और पुलिसकर्मियों की खूब धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। गांव गारोपुर निवासी किसान सौरभ के हाथ पर एक पुलिसकर्मी ने इस दौरान लाठी मार दी जिससे सौरभ के हाथ में फैक्चर आ गया।

विज्ञापन
Bhakiyu supporters of many districts protests in Bijnor collectorate and beaten up of soldier
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते किसान - फोटो : अमर उजाला

इससे आक्रोशित किसानों ने पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। किसान बैरीकेडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट में घुस गए। परिसर में ही किसानों ने अपने पशु बांधे और महापंचायत शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed