सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Blast In Meerut: जोरदार धमाके से दहला इलाका, मची चीख-पुकार, चिथड़ों में उड़ गया तौसीफ का शरीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Nov 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Blast In Meerut: Area shook due to loud explosion, screams were heard, Tauseef body was torn to pieces
मौके से मिला सामान - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह एक कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम  व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतक तौसीफ का शरीर चिथड़ों में उड़ गया। आसपास के लोगों में धमाके से हड़कंप मच गया। पड़ोस में मौजूद मकान की खिड़कियां तक टूट गईं। आगे विस्तार से जानें कैसे हुआ ये भीषण धमाका।

Trending Videos
Blast In Meerut: Area shook due to loud explosion, screams were heard, Tauseef body was torn to pieces
मौके से मिला सामान - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के मवाना रोड गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा रोड पर तौसीफ की कबाड़ी की दुकान है। बुधवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ दुकान पर ही था। तौसीफ एक सेलनुमा वस्तु को तोड़ रहा था कि इसी बीच जोरदार धमाका हुआ और तौसीफ हादसे का शिकार हो गया। उसके दोनों साथी भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast In Meerut: Area shook due to loud explosion, screams were heard, Tauseef body was torn to pieces
मौके से मिला सामान - फोटो : Amar Ujala

जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तौसीफ के शव को बाहर निकाला। 

Blast In Meerut: Area shook due to loud explosion, screams were heard, Tauseef body was torn to pieces
विलाप करते तौसीफ के परिजन - फोटो : Amar Ujala

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि तौसीफ के शरीर कई फीट दूर जाकर गिरा और चिथड़ों में बिखर गया। वहीं दोनों अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Blast In Meerut: Area shook due to loud explosion, screams were heard, Tauseef body was torn to pieces
विलाप करते तौसीफ के परिजन - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि दुकान मालिक कबाड़ी तौसीफ 20 किलो के बाट पर रखकर सेलनुमा वस्तु तोड़ रहा था। इस दौरान यह धमाका हुआ। इससे 20 किलो के बाट के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed