सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा: शव देख बिलखते रहे परिजन, बोले- हमारा तो सब कुछ लुट गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 03:18 PM IST
विज्ञापन
Accident due to mudslide: family kept crying after seeing the dead body, says we have lost everything
बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के भावनपुर में मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अपनों के शव देख परिजन बिलख पड़े। बार-बार बस यही कहते रहे कि मेरठ में परिवार के गुजर-बसर के लिए आए थे...यहां तो सबकुछ लुट गया। मोर्चरी पर सुबह से दोपहर तक परिजन रोते-बिलखते रहे। उनका रूदन देख हर किसी की आंख नम हो गई।



दरअसल, भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर यू पॉकेट में रविवार को आवासीय बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत के बाद सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रायबरेली और बिहार से परिजन यहां पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद वे शवों को साथ ले गए।

Trending Videos
Accident due to mudslide: family kept crying after seeing the dead body, says we have lost everything
Meerut News - फोटो : Amar Ujala

मृतक रामचंद्र (40) पुत्र मंगल गांव समदपुर, हलौर महराजगंज रायबरेली, गुरु प्रसाद (45) पुत्र श्रीराम निवासी समदपुर हलौर महराजगंज रायबरेली और रामप्रवेश (50) वर्षीय पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम घोरपारन जमुई बिहार के परिजन सोमवार सुबह मोर्चरी पहुंचे।

रामचंद्र के भाई छिद्दा ने बताया कि परिवार में पत्नी राजकला, चार बेटी दीपा, जानवी, रागिनी, जानकी और एक बेटा अनुज हैं। अभी तक एक बेटी की शादी हुई है, बाकी चारों बच्चे छोटे हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी रामचंद्र पर थी। भाई यह कहते हुए फफक पड़े कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident due to mudslide: family kept crying after seeing the dead body, says we have lost everything
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala

रामप्रवेश के भाई अनिल ने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटियां कल्पना, करिश्मा और एक बेटा रूपेश हैं। एक बेटी की शादी हुई है। दोनों बच्चों का पालन पोषण रामप्रवेश मजदूरी करके कर रहा था। गुरु प्रसाद के परिवार में पत्नी राजवती, चार बेटी शिवकांति, दिव्यांजलि, लाली और दो वर्षीय अंजलि हैं। परिवार से पत्नी राजवती अपनी दो साल की बेटी अंजलि और लाली के साथ मोर्चरी पहुंची। 

राजवती के भाई राजकरण ने काफी देर तक ये नहीं बताया कि गुरु प्रसाद की मौत हो गई है। पत्नी को बता रखा था कि चोट लगने के कारण उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को बाहर लाया गया तो पत्नी और बेटी को जानकारी हुई। दोनों रोकर बदहवास हो गईं। राजकरण ने बताया कि चार बेटियों की जिम्मेदारी गुरुप्रसाद पर ही थी। अब कैसे जीवन कटेगा। उनका रुदन देखकर हर कोई रो पड़ा। रिश्तेदारों ने बताया कि तीनों परिवार बेहद गरीब हैं। ऐसे में अब उनका गुजारा कैसे होगा।

Accident due to mudslide: family kept crying after seeing the dead body, says we have lost everything
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala

दो-दो लाख के चेक भिजवाए
ठेकेदार की ओर से रखे दीपक ने रिश्तेदार के जरिए तीनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक भिजवाए। बिहार शव ले जाने के लिए एंबुलेंस के 35 हजार रुपये और रायबरेली शव ले जाने के लिए 15-15 हजार रुपये का भुगतान किया।

विज्ञापन
Accident due to mudslide: family kept crying after seeing the dead body, says we have lost everything
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala

मुआवजे के लिए परिजनों ने किया हंगामा 
मृतकों के परिजनों ने मुआवजा राशि और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस पर भावनपुर थाना प्रभारी अंडर ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने श्रम विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतकों के परिवारों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी श्रम विभाग की तरफ से मुआवजा राशि बनेगी, वह परिवारों को दिलवाई जाएगी। अंडर ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने हाथ जोड़कर परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शवों को लेकर रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed