कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पश्चिमी यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में गंगा घाटों पर लगने वाले मेलों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे रौनक देखते ही बन रही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु पावन गंगा में डुबकी लगाकर वापस अपने क्षेत्रों को लौट रहे हैं।
हस्तिनापुर में मखदूमपुर घाट पर तो मुजफ्फरनगर के शुक्रताल और बिजनौर के द्रोपदी घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन से क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है। तस्वीरों में देखें कार्तिक पूर्णिमा मेले की रौनक।
हस्तिनापुर क्षेत्र में लगने वाले मखदुमपुर गंगा घाट पर चौथे दिन लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पहुंचकर मां गंगा को नमन किया और खुशहाली की कामना कर पूजा-अर्चना की।
2 of 9
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023
- फोटो : Amar Ujala
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा के किनारे पर दीपदान करने के लिए इस समय मखदुमपुर गंगा घाट पर करीब तीन लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मवाना तक रास्ता पूरी तरह जाम है जहां से गुजरने के लिए श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, मेल स्थल तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को धूल भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए रास्तों को मेला संपन्न होने तक भी दुरुस्त नहीं किया गया है, जबकि मेला स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
3 of 9
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023
- फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा मेले में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा की पावन धारा में डुबकी लगानी शुरू कर दी। शुक्रताल में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु जहां एक सप्ताह से पड़ाव डाले हुए हैं, तो वहीं आसपास के श्रद्धालु रविवार को पहुंचे और सोमवार को स्नान कर वापस लौट रहे हैं।
4 of 9
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023
- फोटो : Amar Ujala
गंगा स्नान पर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भी जुटे हुए हैं। कहीं पर दीपदान हो रहा है तो कहीं पर हवन पूजन कर प्रसाद भी वितरण किया जा रहा है।
5 of 9
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023
- फोटो : Amar Ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर बच्चों का मुंडन संस्कार करा गंगा स्नान किया जा रहा है। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ लोग डांस करते नजर आए।