हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान एतिहासिक और पौराणिक मेले में जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों ने मेले में पड़ाव डाल दिया है। इससे मेले की रंगत बढ़ती जा रही है। मेले में पड़ाव डालने वाले श्रद्धालुओं ने तंबु लगाकर मेले को तंबुओं की नगरी का रुप दे दिया है। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही लोगों ने सब्जी, परचून, समेत दूध डेयरी की दुकान लगा ली है। जिससे मेले में सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
Ganga Snaan 2023: गंगा मैया के जयकारों से गूंजने लगा गंगा घाट, श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में डाला डेरा
हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में उद्घाटन के तीसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया है। वहीं गंगा घाट गंगा मैया के जयकारे गूंजने लगे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में पिछले वर्ष झूले और सर्कस नही लग पाए थे, जिससे गंगा में आने वाले श्रद्धालुओं को मनोरंजन के साधनों, झूलों और सर्कस का आनंद लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा था। लेकिन इस बार मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को झूले का आनंद मिल पाएगा। मेला स्थल पर झूले वालों ने झूले लगा दिय है।
मेले का तीसरा दिन तैयारी अभी नहीं हुई पूरी
मखदुमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत के माध्यम से आयोजित होने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए करीब 48 लख रुपए का बजट खर्च किया गया है। मेले के तीसरे दिन भी तैयारी को पूरा नहीं किया गया है, जबकि रविवार को मिला अपने चरम पर पहुंच जाएगा।
जिला पंचायत से लेकर तहसील स्तर तक के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं पांच वॉच टावर से भी मेले पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहेगी। वॉच टावर की ऊंचाई कम होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सेंधमारी भी होगी।
