फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी

Sat, 25 Feb 2023 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Feb 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Boiler Explodes in Cold Storage of Former BSP MLA in Daurala Meerut  Sixty dies news in Hindi
मेरठ गैस हादसा - फोटो : अमर उजाला

बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बॉयलर फट गया। जिससे गैस रिसाव हो गया और पूरी छत उड़ गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। साथियों के शव देखे तो मजदूरों की रूह कांप उठी। शीतगृह में हुए हादसे के बाद सुरक्षित निकले ज्यादातर मजदूरों ने जब अपनी दास्तां सुनाई तो हर कोई दंग रह गया। मजदूरों ने बताया कि ऐसे हालात में जब खुद को जिंदा देखा तो आसानी से यकीन तक नहीं हुआ। हादसे के समय कोई दाल बना रहा था तो कोई बर्तन धो रहा था। इन मजदूरों के चेहरे पर दहशत के साथ जिंदा रहने की खुशी भी चेहरे पर नजर आई।



सुरक्षित निकले मजदूर यशपाल ने बताया कि टीन शेड में नौ लोग थे। मैं दाल बनाने की तैयारी कर रहा था। हादसे के वक्त दरवाजे के पास खड़ा था, तभी धमाके के साथ मलबा गिरा। वह दब गया। मौत सामने थी। कुछ नहीं दिखाई दिया। किसी तरह मलबे को हटाते हुए निकला। अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था। उसकी दुर्गंध फैली थी। मलबे से निकला तो दम घुटने लगा। वह किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला।

Boiler Explodes in Cold Storage of Former BSP MLA in Daurala Meerut  Sixty dies news in Hindi
मेरठ गैस हादसा - फोटो : अमर उजाला

ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा
मजदूर हेमराज ने बताया कि वह भी मलबे में दब गए थे। लगा कि अब जान नहीं बचेगी। साथी नजर ही नहीं आए। चीखपुकार बच रही थी। यकीन नहीं था कि जिंदा बचूंगा। मलबे से निकलकर बाहर आया तो यकीन हुआ।

Boiler Explodes in Cold Storage of Former BSP MLA in Daurala Meerut  Sixty dies news in Hindi
मेरठ गैस हादसा - फोटो : अमर उजाला

बर्तन धो रहा था..तभी   खतरे में पड़ गई जान
मजदूर सूरजचंद ने बताया कि मैं बर्तन धो रहा था। अचानक हादसे के बाद खतरे में जान पड़ी। दम घुटने लगा। सुरेश कुमार ने बताया कि वह भी बर्तन धो रहा था। मलबे से जैसे तैसे निकलकर बाहर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boiler Explodes in Cold Storage of Former BSP MLA in Daurala Meerut  Sixty dies news in Hindi
meerut news - फोटो : अमर उजाला

घबराओ मत... सब ठीक हो जाएगा 
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम सहित कई नेता मौके पर पहुंचे। नेता और पुलिस अधिकारी मजदूरों को समझाते रहे कि घबराने की जरूरत नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। मजदूर काफी दहशत में थे। वह चिंतित थे कि पता नहीं उनके साथियों के साथ क्या हुआ है। वह जिंदा है या नहीं। इसको जानने के लिए वह अधिकारियों से कहते रहे।

विज्ञापन
Boiler Explodes in Cold Storage of Former BSP MLA in Daurala Meerut  Sixty dies news in Hindi
meerut news - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक की हालत बिगड़ी 
हादसे के बाद जब सूचना पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह को मिली तो उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि घटना के समय पूर्व विधायक पास में एक शादी समारोह में थे, वहां से वह मौके पर पहुंचे और घायलों को निकलवाया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हादसे को देखकर पूर्व विधायक की हालत खराब हो गई। उन्हें पहले मेरठ और फिर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed