{"_id":"62c3dabeee202831d708aae4","slug":"bulldozers-ran-onhouses-of-haji-iqbal-and-mahmud-ali-for-the-second-day-pocklane-machine-also-included-in-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाजी इकबाल व महमूद अली की कोठियों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, पॉकलेन मशीन से हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाजी इकबाल व महमूद अली की कोठियों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, पॉकलेन मशीन से हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पॉकलेन मशीन से ध्वस्त की कोठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों भाइयों की न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन बड़ी कोठियों पर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही। इनमें से हाजी इकबाल की दो कोठियों के अवैध हिस्सों को गिराया गया है, जबकि महमूद अली की एक कोठी पूरी तरह जमींदोज की जानी है, जिस पर पहले दिन करीब 30 फीसदी ही कार्रवाई हो सकी है। मंगलवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन की टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कराई।
प्रशासन ने पूरी कोठी का निर्माण अवैध बताया है। इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। ऐसे में यह पूरी कोठी ही जमींदोज की जानी है। प्राधिकरण ने जेसीबी से मेन गेट तुड़वाने के बाद अंदर के ताले तुड़वाकर पहले कोठी से मुख्य सामान बाहर निकलवाकर उसे खाली कराया। इसके बाद कोठी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
2 of 6
सहारनपुर में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
विकास प्राधिकरण की कार्यवाहक सचिव/एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर जेसीबी के साथ न्यू भगत सिंह कॉलोनी पहुंचीं। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और कई थानों के प्रभारी बुलाए गए थे। एएसपी प्रीति यादव भी मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को भी अधिकारी मौके पर पहुंची और कार्रवाई का जायजा लिया।
3 of 6
आलीशान कोठी को किया ध्वस्त।
- फोटो : amar ujala
सभी अधिकारियों के इकट्ठा होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कॉलोनी की अंतिम गली में साथ-साथ बनी हाजी इकबाल की दो कोठियों पर सबसे पहले कार्रवाई की गई। सबसे पहले 450 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला कोठी पर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कोठी का मानचित्र पास कराया गया था, लेकिन मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया। उसी को ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोठी पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
इस कोठी के मुख्य द्वार से लेकर एक साइड की दीवारों को जगह-जगह से तोड़ा गया। यह कोठी वर्ष 1999 की बनी हुई बताई गई है। इसी से सटाकर बनी हुई कोठी को भी अवैध बताया गया, जिसका सामने लगा गेट और दीवार को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
पॉकलेन मशीन से ध्वस्त की कोठी
- फोटो : अमर उजाला
हाजी इकबाल की कोठी पर कार्रवाई के बाद प्राधिकरण की टीम पूरे प्रशासनिक एवं पुलिस अमले के साथ इन दोनों कोठियों से पहले बनी पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी पर कार्रवाई करने पहुंची। यह भी करीब 500 वर्ग गज में बनी हुई आलीशान कोठी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।