जनवरी में पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। सुबह के समय पाले और बर्फीली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।
{"_id":"67761d9aedb2d408e606f02c","slug":"cold-in-western-up-meerut-finds-coldest-in-14-years-on-the-first-day-of-the-year-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में भीषण सर्दी: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ, AQI सुधरा, शीतलहर ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में भीषण सर्दी: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ, AQI सुधरा, शीतलहर ने ठिठुराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:33 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। नए साल की शुरुआत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं वर्ष का प्रथम दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा। सर्दी के कारण लोग घरों से निकलने से भी परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ठंड के साथ छाई धुंध। संवाद
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का ने बताया कि बुधवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन में गुजरा। जब तापमान 15 डिग्री या 15 डिग्री से नीचे आ जाए और उसके आसपास रहे तो वह कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस समय वेस्ट यूपी में तापमान नीचे चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अभी दो दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए आग तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की हवा साफ
पांच दिन से मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है। मेरठ की हवा साफ है। बारिश के बाद से प्रदूषण गायब है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 98, जयभीमनगर 89, गंगानगर 100, दिल्ली रोड 105, पल्लवपुरम 112, बेगमपुल 95 दर्ज किया गया है। अभी प्रदूषण से दो तीन दिन तक राहत के आसार है। ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
पहाड़ें में हो रही बर्फबारी का दिख रहा असर
- फोटो : अमर उजाला
| वर्ष | अधिकतम |
| 2025 | 13.5 |
| 2024 | 14.6 |
| 2023 | 14.9 |
| 2022 | 21.4 |
| 2021 | 16.7 |
| 2020 | 22.6 |
| 2019 | 16.6 |
| 2018 | 17.6 |
| 2017 | 19.9 |
| 2016 | 21.4 |
| 2015 | 20.9 |
| 2014 | 20.4 |
| 2013 | 18.7 |
| 2012 | 21.9 |
विज्ञापन
भीषण ठंड
- फोटो : संवाद
माैसम विशेषज्ञों की मानें तो 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है।
