फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: तड़प रही मानवता, ‘लाचार’ हुई व्यवस्था, घुट-घुटकर मर रहे लोग, देखिए तस्वीरें

Sat, 01 May 2021 02:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 May 2021 02:27 PM IST
Corona: Patients are not getting treatment in Medical College of Meerut and see photos
अपनों के लिए रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ शहर में हर ओर चीख पुकार मची है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं और जरूरी दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। आम आदमी घुट-घुटकर मर रहा है। एक तो अपनों के जाने का गम और दूसरा ‘लाचार व्यवस्था’ उसके दुख को दोगुना कर रही है। पलकें भीगीं हैं और आत्मा तड़प रही हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Corona: Patients are not getting treatment in Medical College of Meerut and see photos
मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं महामारी के इस दौर में कुछ चिकित्सकों ने मरीजों से मुंह मोड़ लिया है। अगर उपचार भी कर रहे हैं तो चार से पांच गुना अधिक फीस वसूल रहे हैं। ऐसे में लोग अपनी व्यथा किससे कहें?

Corona: Patients are not getting treatment in Medical College of Meerut and see photos
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala

मेरठ में अब मृतकों के शवों को उठाने वाला भी कोई नहीं है। पड़ोसी तो दूर परिवार के लोग भी मदद के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। न्यू देवपुरी में विद्युत उपकरणों के व्यापारी की मौत के आठ घंटे बाद भी शव घर में ही पड़ा रहा। सामाजिक संगठन ने आगे आकर मदद का प्रयास किया, लेकिन दो लोग शव को ले जाने में असमर्थ थे। पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। करीब आधा किलोमीटर पीपीई किट की बजाय चादर में लपेटकर एंबुलेंस तक शव पहुंचाया गया। इसके बाद संस्कार हो पाया।

विज्ञापन
Corona: Patients are not getting treatment in Medical College of Meerut and see photos
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala

व्यापारी की कोरोना से मौत हुई थी। घर में पत्नी और बेटे ने पड़ोसियों से मदद मांगी। मदद न मिलने पर जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी को सूचना दी गई। इसके अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा पहुंचे। उन्होंने व्यापारी की मौत की सूचना संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज को दी। लंबे इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची। गली संकरी होने के कारण आधा किलोमीटर दूर ही एंबुलेंस को रोकना पड़ा। न पीपीई किट और न ही कोई सुरक्षा उपकरण।

Corona: Patients are not getting treatment in Medical College of Meerut and see photos
मेरठ में ऑक्सीजन न मिलने से तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala

शव को एक चादर में लपेटकर जैसे तैसे एंबुलेंस तक पहुंचाने का दोनों ने प्रयास किया। बाद में दुष्यंत और मृतक के पुत्र ने हिम्मत कर शव को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इस बीच गंगा मोटर कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने सूरजकुंड श्मशान में संपूर्ण व्यवस्था कराई। समिति के द्वारा प्लेटफार्म पर लकड़ी और अंतिम संस्कार के सामान की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें

शर्मनाक: लड़ते रहे डॉक्टर और कर्मचारी, तड़पते रहे मरीज, अटकी रहीं सांसें, तीमारदार बोले- शर्म करो...


खौफ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, कोरोना ने उजाड़ दिया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed