सब्सक्राइब करें

यूपी में दुस्साहसिक वारदात: सोती रही पुलिस... एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए बदमाश, एसपी सिटी ने उठाया बड़ा सवाल

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Crime News: crooks have looted ten lakh rupees from ATM near police chowki in Meerut
मेरठ में एटीएम में लूट की वारदात। - फोटो : amar ujala

मेरठ में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एटीएम काटकर 9.02 लाख रुपये निकालकर दुस्साहसिक वारदात कर बदमाशों ने सुरक्षा की भी पोल खोल दी। वारदात करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। दोपहर करीब 2:30 बजे बदमाशों द्वारा उखाड़े गए एटीएम को देखने के लिये लोगों की भीड़ लग गई।



सुबह 3:15 बजे बदमाश एटीएम में घुसते दिखाई दिए हैं। एटीएम बूथ से करीब 500 मीटर की दूरी पर टीपीनगर थाने की सरस्वती पुलिस चौकी है। रोहटा रोड पर रात में वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद भी बदमाश एटीएम को कटर से काटकर 9.02 लाख रुपये निकालकर आसानी से फरार हो गए।

Trending Videos
Crime News: crooks have looted ten lakh rupees from ATM near police chowki in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं सुबह ही स्थानीय लोगों ने एटीएम की हालत देखकर बैंक के अधिकारियों को इसके बारे में बताया। बैंक और एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के अधिकारी वहां पहुंचे और जांच करने के बाद लौट आए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा दुस्साहसिक वारदात है और बैंक या एटीएम में रुपये डालने वाला कोई कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime News: crooks have looted ten lakh rupees from ATM near police chowki in Meerut
जांच करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए लगाई आग 
पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले कैमरा उखाड़ा है और फिर कटर से एटीएम को काट दिया। रुपये निकालने के बाद एटीएम बूथ में आग लगा दी। अंदेशा है कि बदमाशों ने फिंगर प्रिंट मिटाने के लिये आग लगाई है, ताकि कोई सबूत ही न मिल पाए।

Crime News: crooks have looted ten lakh rupees from ATM near police chowki in Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस की भी पोल खुली 
एटीएम काटकर रुपये निकाल लिया और पुलिस सोती रही। इस घटना को अंजाम देने के लिये बदमाशों को करीब एक घंटा लगा होगा। इस दौरान पुलिस की कोई गश्त करने वाली गाड़ी नहीं आई। सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है कि आखिर वह कहां थे। थाना पुलिस की गश्त न करने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
Crime News: crooks have looted ten lakh rupees from ATM near police chowki in Meerut
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर। - फोटो : amar ujala

48 हजार एटीएम में फंसे मिले, चार दिन पहले डाले थे 14 लाख
एटीएम में रुपये डालने वाले लोडिंग कर्मचारी सूरज कुमार ने कहा कि एटीएम को कटर से काटने के दौरान पांच-पांच सौ के 96 नोट ऊपर की तरफ चिपक गए थे जिनको बदमाश नहीं ले जा पाए। चार दिन पहले 14 लाख रुपये एटीएम में रखे थे। इनमें दो लाख 100-100 के और 500-500 के 12 लाख रुपये थे। चार दिन में ग्राहकों द्वारा 4.50 लाख रुपये निकाले गए और 48 हजार रुपये एटीएम में मिले हैं। एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के एरिया मैनेजर अक्षय जैन का कहना है कि 9.02 लाख रुपये बदमाश ले गए हैं। एसपी सिटी का कहना है कि रुपये कितने गए हैं, इसकी सही जानकारी अभी बैंक द्वारा लिखित में पुलिस को नहीं बताई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed