सब्सक्राइब करें

याकूब की मुश्किलें: फैक्टरी और अस्पताल पर चल सकता है बुलडोजर, सिर्फ आदेश का इंतजार, ढेर हो जाएगा करोड़ों का कारोबार

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action on factory and hospital of former Minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

मेरठ में हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का माय सिटी अस्पताल भी अवैध है। इस अस्पताल का निर्माण भी बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाया गया है। एमडीए के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।



इसके अलावा साल 2015 में अस्पताल के ध्वस्तीकरण का आदेश भी जारी हो चुका है। इसके बाद याकूब कोर्ट चले गए थे। हालांकि, इस मामले में कोई मजबूत सबूत पेश नहीं हो सके हैं। अब याकूब के अस्पताल पर भी कार्रवाई की तलवार एमडीए की ओर से लटक गई है।

Trending Videos
Meerut News: MDA will big action on factory and hospital of former Minister Haji Yakub Qureshi
अब याकूब का हॉस्पिटल सील। - फोटो : amar ujala

बुधवार को ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने सील लगाई थी। अब गुरुवार को एमडीए ने अस्पताल की फाइल को खंगाला। इसमें साफ हो गया है कि चार मंजिला अस्पताल अवैध है। इस अस्पताल को याकूब कुरैशी ने किसी से खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action on factory and hospital of former Minister Haji Yakub Qureshi
हॉस्पिटल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : amar ujala

इसके बाद भी मानचित्र को वैध नहीं कराया गया। इससे अब एक ओर मुसीबत याकूब कुरैशी की बढ़ गई है। इस पर भी एमडीए विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगा। इससे साफ है कि मीट प्लांट पर ध्वस्तीकरण के बाद अगली कार्रवाई अस्पताल पर हो सकती है।

Meerut News: MDA will big action on factory and hospital of former Minister Haji Yakub Qureshi
याकूब का हॉस्पिटल सील। - फोटो : amar ujala

ध्वस्तीकरण ही होगा अंतिम विकल्प
अस्पताल के ध्वस्तीकरण के लिए विधिक राय लेने के बाद एमडीए की ओर से एक नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें अस्पताल में रखे उपकरण सहित अन्य जरुरी सामान को निकालने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action on factory and hospital of former Minister Haji Yakub Qureshi
मेरठ में याकूब कुरैशी का हॉस्टिल सील। - फोटो : amar ujala

इसके बाद एमडीए बुलडोजर चलाकर अस्पताल को ध्वस्त करने की तैयारी करेगा। चार मंजिला अस्पताल होने के चलते आसपास आवासीय क्षेत्र होने के चलते तैयारियों को करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed