उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। मोदीपुरम थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कार में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पिता को मार डाला: पति की लाश देख बिखर गई पत्नी, रो-रोकर बुरा हाल, देखिए वारदात की खौफनाक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लाश कार में देखते ही बोली, बेटे ने मार डाला
कार में सुखरम पाल को किसने मारा होगा, इसे लेकर पुलिस के जहन में अलग-अलग सवाल उठ रहे थे। वहीं पति की लाश को देखते ही कुसुम बोली कि बेटे ने मार डाला। एसएसपी ने भी कुसुम से बात करके पूछा कि बेटे ने क्यों मारा। बोली, साहब पहले भी कई बार मारने की धमकी दे चुका था। भरोसा जताकर अपने पिता को बहन की कोथली देने के बहाने घर से लेकर गया था।
पिता सुखरम पाल को मारने के लिए रोहित ने पहले से प्लान बनाया हुआ था। इसके चलते वह 15 दिन से लगातार उनके पास जाता था। शायद माता-पिता को लगा था कि बेटा सुधर गया है। यह सोचकर कुसुम ने पति को बेटे के साथ बड़ी बेटी को कोथली देने भेज दिया, लेकिन उसे पता नहीं था कि बेटे के दिमाग में कुछ और चल रहा है। रोहित ने पहले देवेंद्र को रास्ते में कार में बैठाया और उसके बाद ही दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि सुखरम पाल को पहली गोली पीछे से कनपटी पर सटाकर मारी गई। शव कार में ड्राइविंग सीट के बराबर वाली सीट पर लहूलुहान हालत में मिला है। अंदेशा है कि हत्या कार में ही हुई है। तीन गोली के निशान मिले हैं। वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, इसका खुलासा आरोपी बेटे या फिर उनके रिश्तेदार देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।
छोटे बेटे की हादसे में हो गई थी मौत
छह साल पहले सुखरम पाल के छोटे बेटे रवि की हादसे में मौत हो गई थी। रवि के नाम ही यह स्विफ्ट गाड़ी थी। जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया। रोहित पहले से ही गलत संगत में था। माता पिता ने रोहित के साथ रहने से इनकार कर दिया था। कई महीने तो दंपती किराए के मकान में रहे। बाद में दामाद और बेटी उनको ले आए। इसके बाद बेटी-दामाद के साथ घर में रहने लगे। इससे रोहित का गुस्सा बढ़ गया और उसने पिता को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बना ली। उसको लगता था कि उसके पिता उसकी बहन को सारी संपत्ति दे देंगे। आरोपी रोहित दो बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है।
रोहित तूने क्या कर दिया
एक दिन रोहित सुधर जाएगा, यह बात परिवार और रिश्तेदार भी कहते थे। सुखरम पाल की बेटे ने ही हत्या कर दी। यह सुनकर लोग बोले कि रोहित तूने क्या कर दिया। कुसुम बोली कि एक बेटा हादसे में चला गया और दूसरे ने संपत्ति के चक्कर में पिता को मार डाला। सुखरम पाल की बेटियों का रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपनी मां को संभालने में लगी थी। वह कह रही थी कि भैया तुमको संपत्ति चाहिए थी तो ले लेते, लेकिन पिता की जान तो न लेते। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।