कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इश्क में मर जावा सीरियल में किरदार निभा रही टीवी स्टार दीपाली सैनी ने कहा कि मी-टू जैसे केस फिल्म इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नहीं है। सैनी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे लाने के लिए एक ऐसा मंच तैयार कर रही हैं, इसके माध्यम से मिस्टर यूपी, मिस यूपी निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकें।
अब इस टीवी अभिनेत्री ने 'मी-टू' को लेकर कह डाली ये बड़ी बात...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे शनिवार को शाहमल इन्कलेव में अपनी बड़ी बहन रूपाली सैनी के यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की हसीन दुनिया में मी-टू से लेकर कई मांग के बल पर ऐसे लोग नई प्रतिभाओं को परेशान करते हैं, जिनका इंडस्ट्री में नाम हैं।
दीपाली ने बताया कि बहुत बड़ी फिल्म के लिए भी कास्टिंग से लेकर बड़ी मांग तक की जाती हैं और यही कारण है कि नई प्रतिभाओं को इस स्वप्न सरीखी दुनिया में मौका नहीं मिल पाता। दीपाली ने कहा कि बड़े पर्दे की बड़े बजट की फिल्म में भी मौका तलाशने के लिए जाने वाली नई लड़कियों से कास्टिंग समेत मांग रखी जाती हैं और यह मांग ऐसे डायरेक्टर या प्रोड्यूसर रखते हैं जिनका इस इंडस्ट्री में बड़ा नाम और रुतबा है। यही कारण है कि मी-टू जैसे केस इस इंडस्ट्री में कोई बड़ी बात नहीं हैं।
मूल रूप से नानौता सहारनपुर की रहने वाली दीपाली सैनी ने बताया कि फिलहाल वह कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इश्क में मर जावा सीरियल में निया शर्मा की बहन सुरेखा का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा विक्रम बेताल सीरियल में वह नागिन का किरदार कर रही हैं। क्राइम एलर्ट पर एक घटना पर आधारित एपीसोड आने जा रहा है, इसमें अभी हाल ही में एसपी द्वारा खुद को गोली मारने की घटना दिखाई गई है। इस एपीसोड में वह एसपी की पत्नी का किरदार निभा रही है। फिल्मों की ओर रुख करने के बारे में दीपाली ने बताया कि जल्द ही वह साउथ फिल्म के साथ फिल्मी कैरियर शुरू करने जा रही है।
इन टीवी सीरियल में कर चुकी हैं काम
संकट मोचन हनुमान, हम तुमको ना भूल पाएंगे, फुलवा, बालिका वधू, सावधान इंडिया, फायर फाइल्स, जय-जय बजरंग बली, डोली अरमानों की, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सजन रे झूठ मत बोलो, विक्रम बेताल, नागिन-3, क्राइम पेट्रोल। इनके अलावा दर्जनों टीवी कामर्शियल एड।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/