फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण हादसे में एक ही परिवार की आठ जिंदगियां खत्म, चीख-पुकार से गूंज उठा अस्पताल, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2019 11:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Eight people died and fifteen injured in car accident on National Highway at Saharanpur district
अस्पताल में मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला

किसी को क्या पता था कि इस परिवार के लिए गुरुवार का दिन काल बनकर आएगा। यहां दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की आठ जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Eight people died and fifteen injured in car accident on National Highway at Saharanpur district
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह हादसा सहारनपुर जनपद के देवबंद में गुरुवार को हुआ। वहीं एचसी में शाम तक चीख पुकार मची रही। घायलों की सलामती की लोग दुआ करते रहे।

Eight people died and fifteen injured in car accident on National Highway at Saharanpur district
दुर्घटना में घायल लोग व क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार की सुबह हाईवे पर हुआ हादसा तेज गति के कारण हुआ है। छोटा हाथी में सवार उक्त परिवार के 19 लोग रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight people died and fifteen injured in car accident on National Highway at Saharanpur district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने ऐसी टक्कर मारी कि आठ जिंदगियां असमय ही काल के गाल में समा गईं। एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत से मेघराजपुर गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Eight people died and fifteen injured in car accident on National Highway at Saharanpur district
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

परिजनों की चीख पुकार से गूंज उठी सीएचसी
हादसे के घायलों को जैसे ही उपचार के लिए सीएचसी लाया गया तो अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मृतकों के परिजन भी रोते बिखलते अस्पताल पहुंचे। घायलों की कराह और परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल गूंज उठा। अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed