फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भूकंप जैसे झटके लगे, हिले मकान, धमाके से दहला इलाका; चश्मदीदों ने बताई पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की कहानी

Sat, 25 Jul 2026 02:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह के कुंडाबसी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से इलाका दहल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका होते  ही ऐसा लगा जैसे भूकंप के झटके लगे, मकान हिलने लगा। धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

विज्ञापन
explosion at a firecracker factory Earthquake-like tremors felt, house shook, area rocked by a loud blast
saharanpur firecracker factory blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा जैसे भूकंप के झटके लग रहे हो। सोचा कि बिजलीघर में आग लग गई है कोई बड़ा ट्रांसफार्मर फट गया। विस्फोट की गूंज पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। फैक्टरी के आसपास गांव में मकान की दीवारों में दरार तक आ गई। पूरा इलाका धमाके से दहल गया। इस हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरा घटनाक्रम बयां किया।


शुक्रवार शाम कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी में धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे से करीब चार किलोमीटर दूर घर में बैठे दर्शन सिंह ने बताया कि सबकुछ सामान्य था। शाम करीब चार बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। जमीन तक कांप गई। मकान भी हिल गया था। लगा कि बिजलीघर में आग लग गई है और कई ट्रांसफार्मर एक साथ फट गए। बाद में पता चला कि पटाखा फैक्टरी में आग लग गई।
explosion at a firecracker factory Earthquake-like tremors felt, house shook, area rocked by a loud blast
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी और फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर सूरज ने बताया कि हम लोग फैक्टरी के अलग हिस्से में काम कर रहे थे, जहां पर पटाखों का मसाला बनता है। फैक्टरी में स्थानीय लोग भी काम करते हैं। जिस समय धमाका हुआ, वह उस जगह से अलग थे। इसीलिए जान बच गई।
explosion at a firecracker factory Earthquake-like tremors felt, house shook, area rocked by a loud blast
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मजदूर नितीश का कहना है कि एक सप्ताह से फैक्टरी में काम कर रहा हूं। दूसरी साइड में काम कर रहा था। जिस समय धमाका हुआ, उसे कुछ भी समझ नहीं आया कि किधर भागे। बाद में सड़क की तरफ भागकर जान बचाई। वहीं, धमाका इतना तेज हुआ था कि कुंडाबसी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव में मकानों में दरारें आ गई थी। लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
explosion at a firecracker factory Earthquake-like tremors felt, house shook, area rocked by a loud blast
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तिरपाल के नीचे पटाखे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
450 रुपये मिलती थी मजदूरी
फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि प्रतिदिन की मजदूरी 450 रुपये मिलती है। अधिकांश मजदूर बाहर के रहने वाले है। इसलिए सभी फैक्टरी में ही रहते हैं। स्थानीय मजदूर काम निपटने के बाद घर चले जाते हैं।
विज्ञापन
explosion at a firecracker factory Earthquake-like tremors felt, house shook, area rocked by a loud blast
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में यह हो चुकी है घटनाएं
- 26 अप्रैल 2026 को देवबंद के निहालखेड़ी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इसमें तीन लोगों की जान गई थी।
- सात मई 2022 को सरसावा के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी। इस हादसे में फैक्टरी मालिक समेत तीन से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
- वर्ष 2019 में थाना कुतुबशेर के चंद्र विहार काॅलोनी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। घर में ही पटाखा फैक्टरी चल रही थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
- वर्ष 2020 में बिहारीगढ़ के सतपुरा क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में धमाका हुआ था। धमाके में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। गुस्साए लोगों ने मालिक की कार भी तोड़ दी थी। इसी फैक्टरी में मई 2022 में भी धमाका हुआ था, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- वर्ष 2019 में पुंवारका में फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। धमाके में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
- अगस्त 2023 में गागलहेड़ी क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। धमाके में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। रामपुर मनिहारान में भी वर्ष 2016 में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed