सब्सक्राइब करें

UP: 'जिंदा रहते अकेले नहीं छोड़ा शव छोड़ क्यों चला गया पिता', प्रियंका की शादी के सवाल पर ये कहता था उदयभानु

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Apr 2026 02:01 PM IST
सार

मेरठ में प्रियंका विश्वास की मौत और पिता के पांच महीने तक घर में शव छोड़ने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पिता ने जिंदा रहते अकेले नहीं छोड़ा तो शव क्यों छोड़कर चला गया था।

विज्ञापन
father never left his daughter alone while she was alive raise questions over body left in home for five month
Priyanka Death Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी को जिंदा रहते हुए कभी अकेला नहीं छोड़ा। वह हर जगह खुद बेटी के साथ आता-जाता था। उसकी मौत के बाद शव छोड़कर पांच महीने के लिए कैसे और क्यों चला गया। उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। बेटी के शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। मेरठ के तेली मोहल्ले में बेटी प्रियंका विश्वास (33) की मौत और पिता उदयभानु विश्वास के कुछ दिन शव के साथ रहने और फिर पांच माह के लिए लापता होने पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।


प्रियंका की मौत की सदर बाजार थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वहीं शनिवार को तेली मोहल्ले में प्रियंका की मौत और उसके पिता के शव छोड़कर जाने की लोग जगह-जगह चर्चा कर रहे थे। प्रियंका और उदयभानु के घर के पास स्थित एक दुकान पर लोग इस संबंध में बात कर उदयभानु की कृत्य पर सवाल खड़े कर रहे थे।
 
Trending Videos
father never left his daughter alone while she was alive raise questions over body left in home for five month
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला रीतु ने बताया कि उन्होंने कई बार उदयभानु को उनकी बेटी के साथ ई-रिक्शा में जाते हुए देखा है। वह पैदल बेटी को लेकर मुख्य मार्ग तक आते और यही से रिक्शा करते थे। प्रियंका का मुंह अक्सर दुपट्टे से ढंका रहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
father never left his daughter alone while she was alive raise questions over body left in home for five month
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी कभी दुकान से चिप्स आदि भी खरीदती थी। उन्होंने कभी प्रियंका को अकेले नहीं देखा। महिला का कहना था कि पुलिस को उदयभानु से पूछना चाहिए कि उनकी पत्नी शमिष्ठा ने खुदकुशी क्यों की और प्रियंका की शादी क्यों नहीं की। ऐसे सवालों से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
 
father never left his daughter alone while she was alive raise questions over body left in home for five month
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक अन्य दुकान पर इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी कहा कि उदयभानु हमेशा प्रियंका को साथ लेकर जाते थे और साथ लेकर ही ई रिक्शा में घर तक लौटते थे। राहुल नाम के युवक ने बताया कि वह किसी से बात नहीं करते थे और न ही किसी से संबंध रखते थे। 

 
विज्ञापन
father never left his daughter alone while she was alive raise questions over body left in home for five month
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कभी भी प्रियंका को किसी रिश्तेदार या सहेली के भी साथ नहीं देखा था। लोगों का कहना है कि अगर बीमार से प्रियंका की मौत हुई थी तो परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed