फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में गैंगवार की आशंका, कई बदमाशों ने मिलाए हाथ, जेलों से मिले इनपुट पर अफसर चौकन्ने

Sun, 05 Jan 2020 02:09 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jan 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Fear of gang war in western UP, Many miscreants joint hands, Officers alert on input from jails
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में फिर गैंगवार हो सकती है। जेलों से मिले इनपुट के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। अपराधियों की पेशी का सारा रिकार्ड पहले ही अधिकारी जुटा रहे हैं, ताकि पुलिस पहले से उनके ऊपर शिकंजा कस सके। 



 कई शातिर अपराधी एक ही जेल में बंद हैं, जो कि वहां से अपने-अपने गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं। आजमगढ़ जेल में बंद ऊधम सिंह के खुदकुशी करने के प्रयास के ड्रामे के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। बताया गया कि कई बदमाशों ने अपने विरोधियों का खात्मा करने के लिए दूसरे बदमाशों से हाथ मिला लिया है।

Fear of gang war in western UP, Many miscreants joint hands, Officers alert on input from jails
कुख्यात अपराधी जीवा, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी

वेस्ट यूपी शातिर अपराधी मुकीम काला, सुशील मूंछ, भूपेंद्र बाफर, योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, सुमित जाट, मोनू जाट, भरतू नाई समेत 55 अपराधी जेल में हैं। जेल से ही ये अपराधी अपने गैंग को चला रहेे हैं। अब बदमाशों में फिर गैंगवार होने का अंदेशा चल रहा है।

बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे गहरी साजिश बताई गई। अब आजमगढ़ जेल में कुख्यात ऊधम सिंह के खुदकुशी करने के ड्रामे की जांच भी उच्च स्तर से कराई है। जिसमें सामने आया कि कई बदमाश जेल में रहकर अपने दुश्मन की हत्या करने की साजिश बना रहे हैं। इसको लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है।

Fear of gang war in western UP, Many miscreants joint hands, Officers alert on input from jails
बदमाश ऊधम सिंह - फोटो : अमर उजाला

पहले भी हो चुकी गैंगवार 
भदौड़ा और ऊधम में कई सालों से गैंगवार चल रही थी। 31 दिसंबर 2011 को योगेश भदौड़ा के भाई प्रमोद भदौड़ा की सरेआम ऊधम सिंह ने हत्या की। उसके बाद गवाहों को मारने का सिलसिला चला। भदौड़ा ने ऊधम के करीबी नितिन गंजा की कचहरी में हत्या कराई। दोनों के बीच गैंगवार हुई, जिसमें सात लोगों की जान गई।

वहीं, सुशील मूंछ की हत्या के लिए भूपेंद्र बाफर ने पूरी योजना बनाई। पुलिस कस्टडी से शातिर अपराधी रोहित सांडू को छुड़वाया। पुलिस ने सांडू व उसके तीन सार्थियों को मुठभेड़ में ढेर किया। इसके अलावा नोएडा में सुंदर भाटी और बलराज भाटी में गैंगवार हुई। बलराज भाटी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मारा। दोनों के बीच गैंगवार छिड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of gang war in western UP, Many miscreants joint hands, Officers alert on input from jails
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला

जेलों में कुख्यातों के सुने फोन 
यूपी की अलग-अलग जेल में शातिर अपराधी बंद हैं। बागपत जेल में बंद अपराधी लगातार फोन पर बात कर रहेे हैं। आईजी रेंज ने जेल में छापा मारकर इसका खुलासा किया है।

मोबाइल की डिवाइस मिली, जिससे मोबाइल कनेक्ट थे। इसके बाद भी बागपत जेल में शातिर अपराधी फोन पर बात कर रहे हैं, इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास जा रही है। जिस पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
Fear of gang war in western UP, Many miscreants joint hands, Officers alert on input from jails
सुशील मूंछ को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पेशी पर अपराधियों को खतरा
अपराधियों के बीच गैंगवार का इनपुट मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। एडीजी आलोक सिंह इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। रोजाना उनकी रेंज के जिलों में पेशी पर आने वाले सभी अपराधियों का रिकॉर्ड लिया जा रहा है।
पेशी पर अपराधियों के लिए खतरा है, इसको देखते हुए जेलाें से भी सुबह जानकारी जुटाई जाती है। कई अपराधी तो पेशी पर आने से ही इंकार कर देते हैं। पुलिस सभी अपराधियों की गतिविधियों पर नजर लगाए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed