फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MEERUT: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका, परिवार के 10 बैंक खाते मिले, गिरफ्तारी के लिए दबिश

Sat, 12 Nov 2022 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Former minister Haji Yakub may fly to abroad, family ten bank accounts found, dabish to arrest
हाजी याकूब पर शिकंजा। - फोटो : amar ujala

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में सराय बहलीम कोतवाली सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने परिवार सहित याकूब का लुकआउट जारी करने के बाद उनके बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक याकूब, संजीदा, इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान के 10 बैंक खाते मिले हैं। इनमें जमा रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि याकूब की मीट फैक्टरी का एक बैंक खाता अलग है, उसका पहले ही रिकॉर्ड खंगालकर सीज कराया जा चुका था।



पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है। 

Former minister Haji Yakub may fly to abroad, family ten bank accounts found, dabish to arrest
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा कि अरबों की संपत्ति चिह्नित हो चुकी है। इसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने विदेशों तक फैले कारोबार के बारे में भी जानकारी जुटाई है। साढे़ सात माह से फरार याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे भूमिगत हैं।


 
Former minister Haji Yakub may fly to abroad, family ten bank accounts found, dabish to arrest
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

50-50 हजार का इनाम होने के बाद भी पुलिस, एसटीएफ और अन्य एजेंसी हाजी याकूब के बेटों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जबकि याकूब के बेटे फिरोज को कई बार कोतवाली और लिसाड़ीगेट में घूमते लोगों ने देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former minister Haji Yakub may fly to abroad, family ten bank accounts found, dabish to arrest
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

करीब एक माह पहले लिसाड़ीगेट में फिरोज की पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी, लेकिन वह अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। गुरुवार को याकूब, उसके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस गैंगस्टर 14(ए) के तहत याकूब की संपत्तियां चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन
Former minister Haji Yakub may fly to abroad, family ten bank accounts found, dabish to arrest
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala

शुक्रवार को इंस्पेक्टर खरखौदा राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ लेकर याकूब कुरैशी के घर, मीट फैक्टरी और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, याकूब की पत्नी संजीदा बेगम भी पुलिस को नहीं मिली। संजीदा बेगम पहले मुकदमे में अग्रिम जमानत पर है। गैंगस्टर के केस में संजीदा भी नामजद है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने की फिराक में थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed