सांसों में घुल रहे प्रदूषण का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बीते 40 दिन के अंदर शहर में दस करोड़ के कफ सिरप और पांच करोड़ रुपये के नेबुलाइजर बिक गए। अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या भी 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गई है। मास्क लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल रही। सांस के मरीजों को इन दिनों दवा की डोज भी बढ़ानी पड़ी है।
प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में फैले प्रदूषण के तत्व से अस्थमा, सीओपीडी, दमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इनकी या तो दवाइयां बढ़ानी पड़ रही हैं या फिर इन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। इस तरह के प्रदूषण में अगर स्वस्थ व्यक्ति भी रहे और एहतियात न बरते तो वह भी दो-तीन साल में सांस का मरीज बन जाता है। - डॉ. वीएन त्यागी, चेस्ट फिजीशियन
फेफड़ों की झिल्लियों में पहुंच रहे दूषित कण
दूषित कण हवा के जरिए फेफड़ों की झिल्लयों में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे मरीजों को अगर जल्दी उपचार न मिले तो यह बहुत खतरनाक है। - डॉ. वीरोत्तम तोमर, सांस एंव छाती रोग विशेषज्ञ
अब्दुल मन्नान (65) बीते एक सप्ताह से ज्यादा परेशान हैं। कहते हैं कि घर से बाहर निकलते ही सांस फूलने लगती है। इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे तो कार से उतर नहीं पाए, चिकित्सक ने कार में ही इन्हें देखा।
एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आईं माधवपुरम निवासी पूनम (50) बताती हैं कि लगातार दवाइयां चल रही हैं। लगातार मास्क लगा रही हैं फिर भी राहत नहीं। दिन भर धुंध सी छाई रहती है जिससे फेफड़ों में जकड़न सी महसूस होती है। बार-बार खांसी उठती है।
डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी में इंतजार कर रहे देवेंद्र कुमार (55) बताते हैं कि उनका ऑक्सीजन स्तर 90 के आसपास है। कई दिन से स्मॉग छाया हुआ है, जिससे उनकी दवाइयां पहले के मुकाबले बढ़ गई हैं।
आंखों में होती है जलन
वायु प्रदूषण के संपर्क से ड्राई आई की समस्या आती है। इससे आंखों में खुजली होती है और आंखें लाल हो जाती हैं। - डॉ अमित गर्ग, नेत्र रोग विशेषज्ञ
आंखों को सकता है नुकसान
जब प्रदूषण का स्तर गंभीर होता है, तब हवा की मोटी परत (स्मॉग) आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इससे आंखों में एलर्जी हो रही है। इंफेक्शन ज्यादा बढ़ा तो आंखों को नुकसान हो सकता है। - डॉ. आरसी गुप्ता, नेत्र रोग विशषज्ञ, मेडिकल कॉलेज