सब्सक्राइब करें

Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife cremated together in Mavi village Meerut, questions on death
पति पत्नी का अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के परीक्षितगढ़ में श्मशान मार्ग पर जंगल में पत्नी प्रिया की हत्या कर सूरज के आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को मवी गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की चिताएं एक साथ जलीं। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस मामले में पुलिस सूरज के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस की जांच में अब तक यही स्पष्ट हुआ है कि मानसिक रूप से परेशान सूरज ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की।


 
Trending Videos
Husband and wife cremated together in Mavi village Meerut, questions on death
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

श्मशान मार्ग पर अमरूद के पेड पर मफलर के फंदे से पति का शव लटका मिला था। पास में उसकी पत्नी प्रिया के शव पड़ा था। उसके सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात के साथ फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband and wife cremated together in Mavi village Meerut, questions on death
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

ससुराल एवं मायके पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। हालांकि पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार को रोता बिलखता देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।


 
Husband and wife cremated together in Mavi village Meerut, questions on death
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गांव के गणमान्य लोगों के समझाने पर ही प्रिया के अंतिम संस्कार के लिए माने। बाद में दोनों के शवों का गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अवैध संबंध या अन्य कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी पुलिस कुछ बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 
 
विज्ञापन
Husband and wife cremated together in Mavi village Meerut, questions on death
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आखिर सुनसान जगह कैसे पहुंचे
सूरज अपने पिता गजेंद्र को पत्नी प्रिया को दवा दिलवाने की बात कहकर बाइक पर घर से गया था, लेकिन जिस सुनसान रास्ते में दोनों के शव मिले हैं, उस रास्ते पर किसान या फिर अंतिम संस्कार के लिए लोग पहुंचते हैं। कुछ ग्रामीण सवाल उठाते रहे कि दोनों ऐसे सुनसान रास्ते पर कैसे पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed