कैसे हो ? काम ठीक चल रहा है, आपको कोई पेरशानी तो नहीं, कोई धमकाता हो, गुंडागर्दी करता हो, पैसे मांगता हो, तो हमें बताइए। यह बातें नोडल अधिकारी मेरठ पीटीएस की आईजी लक्ष्मी सिंह ने कैराना के बाजार में व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और मासूम बच्ची को 500 रुपये दिए। साथ ही बच्ची की दादी से कहा अपनी बेटी को जरूर पढ़ाओ।
आईजी ने जाना शामली का हाल, चाय की दुकान पर मासूम बच्ची को देख आया प्यार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम को एसपी अजय कुमार के साथ कैराना कस्बे में पहुंची लक्ष्मी सिंह ने कस्बा के मैन चौक बाजार में कार रुकवा ली और पैदल ही बाजार में घूमी। कई दुकानों पर जाकर व्यापारियों से बात की।
उन्होंने चेतन हलवाई, कपड़ा व्यापारी राकेश सिंघल, परचून व्यापारी अजय सिंघल, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष वरुण सिंघल, घड़ी विक्रेता दानिश, सब्जी विक्रेता इरशाद, सराफा व्यापारी राजेंद्र कुमार वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी मनोज कुमार आदि से कस्बे के माहौल, रात में पुलिस गश्त आदि की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि अब कोई गुंडा उन्हें परेशान तो नहीं करता है।
कुछ व्यापारियों ने उनसे कहा कि सालों बाद अब कस्बे में कुछ सुकून लौटा है। मन से दहशत निकली है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने पूछा कि यूपी 100 की गाड़ी आती है तो जवाब हां में मिला। पूछा कि क्या रात को पुलिस वाले बाजार में गश्त करते हैं, इसका भी जवाब हां में मिला। अधिकारियों ने बेगमपुरा बाजार, जोडिया कुआं, सराफा बाजार आदि का पैदल भ्रमण किया।
अपनी बेटी को जरूर पढ़ाओ
भ्रमण के दौरान अपनी मां के साथ जा रही एक मुस्लिम बच्ची को रोक कर आईजी ने पूछा कि क्या तुम पढ़ने जाती हो, बच्ची की मां ने कहा जी नहीं, तो आईजी ने कहा बेटी को जरूर पढ़ाएं। आज बेटी किसी मायने में बेटों से कम नहीं है। बाजार में मिली कई और महिलाओं से उन्होंने बात की। पूछा कि बाजार में अब कोई परेशान तो नहीं करता। छेड़खानी तो नहीं होती। महिलाओं ने कहा जी नहीं।
वहीं, एक व्यापारी से उन्होंने पूछा कि क्या सीओ बाजार में आते हैं, तो व्यापारी ने कहा कि वह सीओ को नहीं जानते। इस पर उन्होंने सीओ को शाम के समय बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए।
दुकान पर चाय पी और बच्ची को दिए 500 रुपये
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बेगमपुरा बाजार में वृद्धा रणवती की दुकान पर बैठकर चाय पी और बातचीत की। उनके परिवार का हाल जाना। आईजी ने वृद्धा से कहा कि ऐसी चाय तो थाने में भी नहीं बनती। इसके बाद आईजी ने दुकान पर बैठी वृद्धा की पोती को दुलारते हुए प्यार से 500 रुपये दिए और कहा कि बेटी को पढ़ाओ जरूर।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/