फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनकाउंटर: कुख्यात नायडू के खौफ का मेरठ में हुआ खात्मा, सिपाही की हत्या कर पुलिस को दी थी खुली चुनौती

Wed, 19 Feb 2020 01:13 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Feb 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
infamous shakti Naidu killed in ancounter in Meerut, was given an open challenge to police
शक्ति नायडू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजाब, दिल्ली और पश्चिम यूपी में खौफ का पर्याय बना कुख्यात शक्ति नायडू पुलिस को खुली चुनौती देता था। मॉडलिंग का सपना बताकर हथियारों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो डालता था। नायडू दिल्ली स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी व मेरठ में एक इंस्पेक्टर की हत्या करने की साजिश रच रहा था। इंस्पेक्टर की हत्या से इनकार करने पर उसने अपने एक साथी को भी गोलियों से भून डाला था। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने नायडू को एनकाउंटर में मार गिराया। आगे पढ़ें आखिर कैसे यूपी समेत कई राज्यों में फैला था उसका आतंक: -


 

infamous shakti Naidu killed in ancounter in Meerut, was given an open challenge to police
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

दो लाख का इनाम होने के बाद तीनों राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। वह कहता था कि पुलिस के पास ऐसी कोई गोली नहीं है, जो नायडू को छू सके। लेकिन मंगलवार शाम एनकाउंटर में मेरठ पुलिस की गोली से उसकी मौत लिखी गई। 


 
infamous shakti Naidu killed in ancounter in Meerut, was given an open challenge to police
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का शक्ति नायडू एक शातिर अपराधी था। लूट, डकैती, सुपारी या फिर रंगदारी वसूलना उसका पेशा था। दिल्ली से पेरोल पर छूटने के बाद नायडू ने दिल्ली और पंजाब में कई गैंग तैयार कर लिए थे। पश्चिम यूपी के जिलों में कई वांटेड बदमाशों से उसके गहरे संबंध थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
infamous shakti Naidu killed in ancounter in Meerut, was given an open challenge to police
कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला

घटना के वक्त वह हत्या करने से पीछे नहीं हटता था, चाहे उसको अपने गैंग का बदमाश ही क्यों न मारना पड़े। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में नायडू ने सिपाही रण सिंह मीणा की 32 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अभिनेत्री शिल्पी शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ की लूट के बाद नायडू सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने लगा। नायडू कहता था कि उसको फिल्मी दुनिया में जाना है। तिहाड़ जेल में रहते हुए नायडू ने अपना बड़ा गैंग तैयार कर लिया।

विज्ञापन
infamous shakti Naidu killed in ancounter in Meerut, was given an open challenge to police
shakti naydu criminal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली, पंजाब, यूपी में बदमाशों से उसके संबंध हो गए। आठ महीने पहले पेरोल पर आने के बाद नायडू गायब हो गया। सोशल मीडिया पर कुख्यात शक्ति नायडू पुलिस को चेतावनी देने लगा कि ऐसी अभी कोई गोली नहीं बनी, जो उसको छू सके। पंजाब, दिल्ली और पश्चिम यूपी में वह लगातार वारदात करने लगा। तीनों राज्यों की पुलिस को वह चुनौती देता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed