{"_id":"5ea959d48ebc3e90591e43d6","slug":"irrfan-khan-death-his-delhi-dehradun-journey-would-not-have-been-complete-without-meeting-a-friend-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा इरफान खान: मुजफ्फरनगर के इस दोस्त से मिले बिना पूरा नहीं होता था 'बिल्लू बार्बर' का दिल्ली-देहरादून का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा इरफान खान: मुजफ्फरनगर के इस दोस्त से मिले बिना पूरा नहीं होता था 'बिल्लू बार्बर' का दिल्ली-देहरादून का सफर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चीतल ग्रांट के एमडी शारिक राणा के साथ इरफान खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भावप्रणव, सुलझे हुए और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान खान के निधन पर पूरा देश भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का भी इरफान खान के जीवन में खास महत्व रहा है। मुजफरनगर में इरफान का एक दोस्त रहता था जिससे उनके बिल्कुल परिवार जैसे संबंध थे। फिल्म 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग के बाद से आखिरी वक्त तक उन्होंने इस दोस्त से दोस्ती निभाई।
2 of 6
इरफ़ान खान
- फोटो : अमर उजाला
इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक उम्दा व्यक्तित्व वाले इंसान थे। यूपी के मुजफफरनगर से भी उनका खास नाता रहा। वह जब भी दिल्ली से देहरादून या ऋषिकेश के सफर पर जाते तो मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त के घर जाना नहीं भूलते थे।
3 of 6
इरफ़ान खान
मुजफ्फरनगर के खतौली में एनएच-58 हाईवे स्थित चीतल ग्रांट होटल के एमडी शारिक राणा से उनकी गहरी मित्रता थी। उन्हें जब भी हाईवे से होकर कहीं जाना होता तो वह यहां रुककर शारिक राणा से मिलना और उनके साथ भोजन करना नहीं भूलते। चीतल ग्रांट पर भोजन करने के बाद उनके चेहरे की खुशी अलग ही होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इरफ़ान खान
- फोटो : Internet
चीतल ग्रांट के एमडी शारिक राणा को जब उनके निधन की सूचना मिली तो उन्होंने दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना अभिन्न मि़त्र खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि इतने उम्दा अभिनेता का यूं चले जाना फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
5 of 6
इरफ़ान खान
शारिक राणा ने बताया कि फिल्म 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग के बाद साल 2011 में इरफान खान पहली बार मुजफ्फरनगर आए थे। तभी से ही उनके साथ मित्रता हो गई। उनके साथ परिवार जैसे संबंध थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।