मेरठ में एसपी सिटी आवास के सामने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मामूली कहासुनी पर हापुड़ निवासी वेट लिफ्टर यशवर्धन ने नेशनल एथलीट राहुल और अनुराग के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ दोनों खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़े। स्टेडियम में भगदड़ मच गई। पुलिस ने यशवर्धन को खून से सने चाकू समेत दबोच लिया। थाने में घायलों के परिजनों ने आरोपी पर पुलिस के सामने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी भी नीचे गिर गए।
स्टेडियम में हुई वारदात: दो खिलाड़ियों के पेट में घोंपा चाकू, गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद वहां पर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। फिर वह अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के परिजनों से बातचीत की। घायलों के परिजन थाने पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों के सामने आरोपी की पिटाई कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
स्टेडियम में हथियार लेकर पहुंच रहे खिलाड़ी
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी हथियार लेकर घूमते हैं। इसके बावजूद स्टेडियम प्रशासन इन पर कोई सख्ती नहीं कर रहा है। पहले भी कई बार स्टेडियम में खूनी संघर्ष और फायरिंग हो चुकी है।
होगी सख्त कार्रवाई
आपसी कहासुनी को लेकर स्टेडियम में चाकू मारा गया है। आरोपी वेटलिफ्टर यशवर्धन निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
स्टेडियम प्रशासन ने यशवर्धन पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
स्टेडियम प्रशासन ने वारदात के बाद हमले के आरोपी यशवर्धन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना स्टेडियम के अंदर नहीं हुई, सभी खिलाड़ी स्टेडियम से जा चुके थे। यशवर्धन ने सड़क पर हमला किया, इसके बाद खिलाड़ी जान बचाने के लिए स्टेडियम में आए। जहां गार्ड ने उनकी जान बचाई, जबकि हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। खिलाड़ियों को अनुशासित रहना चाहिए, स्टेडियम के अंदर भी और बाहर भी। इसलिए आरोपी खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के बैग आदि का औचक निरीक्षण भी करेंगे।