सब्सक्राइब करें

चुनाव परिणाम 2019: ये रही भाजपा प्रत्याशी की हार की बड़ी वजह, यहां बसपा ने मारी बाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: BSP candidate Girish Chand defeats Yashwant Singh in Nagina seat
डॉ. यशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

मतगणना में हार होती देखकर भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह 11 बजे ही मतगणना कक्ष से बाहर आ गए। वे मतगणना देखने के बजाए अपने समर्थकों के साथ घूमते रहे। डॉ. यशवंत सिंह वैसे तो मुस्कराते घूम रहे थे, किंतु उनके चेहरे पर तनाव और चिंता साफ नजर आ रही थी। मीडिया सेंटर के सामने से वे तीन चार बार गुजरे।

Trending Videos
Lok Sabha Election Results 2019: BSP candidate Girish Chand defeats Yashwant Singh in Nagina seat
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

डा. यशवंत सिंह बसपा प्रत्याशी से करीब 1.70 लाख मतों से परास्त हुई। इस बड़ी हार का कारण गठबंधन तो था ही, डॉ. यशवंत सिंह का व्यवहार भी उनकी हार का कारण बना। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने केवल पार्टी के जिलाध्यक्ष को ही महत्व दिया और आम कार्यकर्ता को नकारा। जगह- जगह उनके विरोध भी हुए। कई गांवों में इनके विरुद्ध प्रदर्शन भी हुए। आम कार्यकर्ता ने उनके कार्यकाल में खुद को उपेक्षित महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: BSP candidate Girish Chand defeats Yashwant Singh in Nagina seat
डॉ. यशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि ये अपने पास किसी काम से आने वाले व्यक्ति से कहते थे कि ‘तुमने मुझे वोट नहीं दिया, मोदी को वोट दिया है, काम के लिए भी उसी के पास जाओ’। कार्यकर्ता इन्हें बुलाते थे किंतु इन्होंने सदा उन्हें नजर अंदाज किया। किसी ने कुछ सुझाव दिया तो उन्होंने हंसकर टाल दिया। लेकिन जनता ने भी सांसद को आइना दिखा दिया।

Lok Sabha Election Results 2019: BSP candidate Girish Chand defeats Yashwant Singh in Nagina seat
बसपा

डॉ. यशवत सिंह 11-10 बजे जिस समय मतगणना कक्ष से बाहर निकले, उस समय वह लगभग 50 हजार मतों से पीछे चल रहे थे। उन्हें अपनी हार दिख गई थी, इसीलिए उन्होंने मतगणना कक्ष से खिसक जाना बेहतर समझा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: BSP candidate Girish Chand defeats Yashwant Singh in Nagina seat
गठबंधन प्रत्याशी से हाथ मिलाते डॉ. यशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पूर्व राज्यमंत्री ओमवती चुनाव से पूर्व अपने पति पूर्व आईएएस के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। जब रुझान आने शुरू हुए तो दोनों मीडिया सेंटर के पास आकर खड़े हो गए। मोदी लहर को देखकर वे भी दंग थे। उनके प्रचार के लिए प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजनौर में आए, लेकिन, ओमवती अपनी जमानत तक नहीं बचा पाईं। ओमवती और उनके पति आरके सिंह भी आधी मतगणना होने पर ही मतगणना स्थल से चले गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed