पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खास बात यह भी है कि ज्यादातर हत्याओं के मामले में प्रेम-प्रसंग या विवाहेतर संबंधों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सहारनपुर में एक हत्या को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की हत्या कर आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया।
Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर एक युवक ने पत्नी के प्रेमी लकड़ी कारोबारी की चाकू से गला रेतकर और सीने पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस से बोला कि वह हत्या करके आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद लकड़ी कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
महानगर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी अब्दुल कय्यूम (31) लकड़ी कारोबारी था। एकता कॉलोनी स्थित उसके दूसरे मकान में गांव पिंजौरा निवासी मोबीन अपनी पत्नी अफसाना के साथ किराए पर रहता है।
पुलिस के मुताबिक, मोबीन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए मोबीन की पत्नी अब्दुल कय्यूम से मदद मांगती थी। इसी दौरान अफसाना और अब्दुल कय्यूम के अनैतिक संबंध हो गए, जिसका पता मोबीन को चल गया।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने कय्यूम को कई बार समझाया कि वह उसके घर आना-जाना बंद कर दे और उसकी पत्नी से दूर रहे, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार रात 12 बजे मोबीन घर पहुंचा तो अब्दुल कय्यूम को पत्नी के साथ देख आगबबूला हो गया।
अब्दुल कय्यूम चिलकाना रोड की तरफ बाहर निलका तो मोबीन ने चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के पास उसे सड़क पर ही रोक लिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मोबीन ने गर्दन रेतकर और सीने पर चाकू से वार कर अब्दुल कय्यूम की हत्या कर दी। अब्दुल का कत्ल करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से चाकू साथ लेकर थाना कुतुबशेर पहुंच गया, जहां उसने खुद ही अब्दुल कय्यूम की हत्या करना स्वीकार किया और पुलिस को चाकू भी सौंप दिया।