सब्सक्राइब करें

उम्मीदों पर ताला: सड़कें सूनीं, शटर डाउन, मेरठ बंद ने बयां की नाराजगी, 2.50 लाख व्यापारियों का मिला समर्थन

जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:27 PM IST
सार

सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विरोध में मेरठ बंद का व्यापक असर देखने को मिला। 665 व्यापारिक संगठनों और करीब 2.50 लाख व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया, जिससे शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
Meerut Bandh Over Central Market Sealing: Markets Shut, 2.5 Lakh Traders Extend Support
सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सेंट्रल मार्केट के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुई सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में आयोजित मेरठ बंद का व्यापक असर पूरे शहर में देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख और हालिया आदेश के बाद व्यापारियों की बची-खुची उम्मीदों पर भी विराम लग गया है। इसी मायूसी और आक्रोश के बीच संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर हुआ बंद पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान शहर की अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।

Trending Videos
Meerut Bandh Over Central Market Sealing: Markets Shut, 2.5 Lakh Traders Extend Support
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

बंद को शहर की 665 व्यापारिक एसोसिएशनों का समर्थन मिला। दोपहर तक पेट्रोल पंप, चिकित्सकों के क्लिनिक, मेडिकल स्टोर और प्रमुख बाजार बंद रहे, जिससे व्यापारिक एकता का मजबूत संदेश गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सेंट्रल मार्केट धरना स्थल पर व्यापारियों की बड़ी संख्या जुटी रही, जहां उन्होंने प्रशासन और आवास विकास परिषद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

बंद को प्रभावी बनाने के लिए व्यापारिक नेता सुबह 5 बजे से ही सक्रिय हो गए थे। शारदा रोड, सदर बाजार, दिल्ली रोड और कोटला सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में शत-प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि आबूलेन, बेगमपुल और गढ़ रोड पर स्थित ब्रांडेड शोरूम सुबह करीब 11:30 बजे तक बंद रहे और उसके बाद कुछ स्थानों पर धीरे-धीरे दुकानें खुलनी शुरू हो गईं। दोपहर बाद शहर के लगभग 75 प्रतिशत बाजार क्रमशः खुल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Bandh Over Central Market Sealing: Markets Shut, 2.5 Lakh Traders Extend Support
चाय की दुकान बंद कराते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
चाय की दुकानों तक को कराया बंद
संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, मनीष शर्मा, विकास गिरधर और लल्लू मक्कड़ ने अपने-अपने क्षेत्रों में बंद को सफल बनाने की जिम्मेदारी संभाली। व्यापारिक नेताओं ने हलवाई और चाय की दुकानों तक को बंद कराया।

वहीं संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंकित गुप्ता मनु, संदीप रेवड़ी, अश्वनी और पवन मित्तल स्कूटरों पर टोली बनाकर शहर में भ्रमण करते हुए व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील करते हुए सेंट्रल मार्केट धरना स्थल पहुंचे।
Meerut Bandh Over Central Market Sealing: Markets Shut, 2.5 Lakh Traders Extend Support
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला
आम जनता को आवश्यक वस्तुओं में राहत
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर यह साबित कर दिया कि पूरा व्यापारिक वर्ग सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा है। उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता और मंत्री विकास गिरधर ने बताया कि मेरठ के करीब 2.50 लाख व्यापारी शास्त्रीनगर के व्यापारियों के समर्थन में खड़े हैं।

हालांकि आवश्यक सेवाओं को देखते हुए शहर के बाहरी क्षेत्रों जैसे कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, गंगानगर, जागृति विहार और नौचंदी में फल, सब्जी, डेयरी और कन्फेक्शनरी की कुछ दुकानें खुली रहीं, जिससे आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए राहत मिली।
विज्ञापन
Meerut Bandh Over Central Market Sealing: Markets Shut, 2.5 Lakh Traders Extend Support
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

इन प्रमुख संगठनों ने दिया समर्थन
बंद को कई प्रमुख संगठनों का समर्थन मिला, जिनमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा), मेरठ पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन, मेरठ बार एसोसिएशन, सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन, आबूलेन व्यापार संघ, सदर व्यापार मंडल, मेरठ टेंट डेकोरेटर्स हायर्स एसोसिएशन, जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सर्वहित व्यापार संघ, किला रोड व्यापार संघ, सदर चौक बाजार व्यापार मंडल, गांधी आश्रम दुर्गा व्यापार संघ, कागजी बाजार और सराफा व्यापार मंडल सहित कई संगठन शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed