{"_id":"69d7b6a69d02b52f51093f50","slug":"family-protests-after-worker-dies-in-lift-accident-contractor-accused-of-not-providing-safety-gear-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:54 PM IST
सार
मेरठ के दौराला क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट हादसे में मजदूर कर्ण की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया और कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
1 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दौराला क्षेत्र के सकौती में निर्माणाधीन अस्पताल में हुए लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले युवक कर्ण की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी पर हंगामा किया और बाद में सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
बताया गया कि 20 वर्षीय कर्ण अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और पिता के साथ घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
मृतक के चाचा सोनू ने बताया कि कर्ण के परिवार में उसका छोटा भाई शेखर और बहनें कुमकुम व खुशी हैं। पिता अनिल मजदूरी करते हैं, जबकि मां पूनम गृहिणी हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
घायल युवक अंकित
- फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरण भेजने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कर्ण पिछले करीब एक वर्ष से ठेकेदार सोनू के पास काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि मजदूरों को काम के दौरान किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बिना सुरक्षा इंतजामों के ही ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हुआ।
4 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मोर्चरी पर हंगामा किया और बाद में सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था सोनू
चाचा सोनू ने बताया कि कर्ण मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।